30.3 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बांदा : धारदार हथियार से हमलावर डेढ़ माह बाद भी पुलिस पकड़ से दूर …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। होटल व्यवसायी पर फायर व धारदार हथियार पेट में घोंपने वाले आरोपी घटना के डेढ़ माह बाद भी फरार हैं। पीड़ित पक्ष परह समझौता कर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी मिल रही है।


शहर के मुहल्ला डिग्गी चौराहा निवासी दिपेंद्र उर्फ कालीदीन रेलवे स्टेशन के बाहर होटल का व्यवसाय करता है। 13 जून की रात मटौंध थाना क्षेत्र के भूरागढ़ गांव के पास बाबू यादव के बोर में उसे कुछ लोगों ने धारदार हथियार पेट में घोंपकर घायल कर दिया था। घायल होटल व्यवसायी को कानपुर रेफर किया गया । वहां आपरेशन के बाद उसकी जान बची थी।


कानपुर से लौटने के बाद 30 जून को होटल व्यवसायी की पत्नी हर्षिता गुप्ता ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि उसके पति को एक हजार रुपये में खाना बनाने को कहकर राजू गुप्ता बन्योटा मुहल्ला निवासी व विजय उर्फ बिज्जू गुप्ता भूरागढ़ स्थित बाबू यादव के बोर में ले गए थे। वहां रात में खाना बनाने के बाद पति ने उनसे रुपये मांगे तो हमलावरों ने तमंचे से फायर किया। बाद में धारदार परखी पेट में मारकर घायल कर दिया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने राजू, विजय, बाबू व हिमांशु निवासी मटौंध के विरुद्ध जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया था। पीडि़त व्यवसायी का आरोप है कि घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हैं।


मुकदमा दर्ज कराने के पांच-छह दिन बाद समझौता के लिए दबाव बनाने आए थे। समझौता करने से मना करने पर धमकी दे रहे हैं। मटौंध थाना प्रभारी रामजी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी शीघ्र होगी।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : सपा और रालोद गठबंधन की पहली सूची जारी, 29 उम्मीदवारों को दिया टिकट

City News Uttar Pradesh

मेडिकल कालेज के प्राचार्य कौशिक रेड एलर्ट : उठा रहे एहतियाती कदम

City News Uttar Pradesh

Banda-डीएम कुशलता के फुल फार्म में, कांप गये अधिकारी औऱ कर्मचारी…

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें विद्यालयों में शीत कालीन अवकाश की उठाई आवाज: डीएम को लिखा पत्र

City News Uttar Pradesh

पालिका प्रतिनिधि अंकित ने चलाया “युद्धस्तर” पर सफाई अभियान: जीता जनता का ‘दिल’

यूपी : सीएम योगी के निर्देश, छापामारी कर जीवनरक्षक दवाओं की कालाबाजारी लगाए रोक, आरोपियों के विरुद्ध गैंगस्टर और रासुका लगाकर की जाए सख्त कार्रवाई …

ब्रेकिंग न्यूज़