- विनोद मिश्रा
बांदा। उपभोक्ता आयोग के फैसले पर वादिया को एसबीआई नें 1लाख 39 हजार 846 रुपये का चेक दिया। मामला इस प्रकार था, तंजुल पुत्री अनिल कुमार ग्राम भरथुवा पोस्ट मझिला तहसील बबेरू ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की कचहरी ब्रांच को पक्षकार बनाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके पिता ने अपने जीवन काल में परिवादिया का नाबालिग होने के दौरान सावधि जमा खाता में 15 मई 2000को 55 हजार रुपए जमा जमा किए थे। जिसका रशीद क्रमांक टी डी ए/63_0307355 था।

जिला आयोग के रीडर स्वतंत्र रावत ने बताया कि स्टेट बैंक बांदा के मुख्य प्रबंधक को लोक अदालत में मुकदमा का निस्तारण करने के लिए पक्षकारों की उपस्थिति में प्री ट्रायल किया गया। जिस पर बैंक मैनेजर ने 139846 जमा करने की बात कही। वादिया और उसके अधिवक्ता ने सहमति जताई। लोक अदालत में तयशुदा धनराशि बैंक ने ब्याज सहित जमा कर दिया।

जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष तूफानी प्रसाद और पीठ के सदस्य अनिल कुमार चतुर्वेदी ने गुरुवार को वादिनी तांजुल को 139846 रूपया की अकाउंट पेई चेक सौंपा। इस दौरान आशुलिपक प्रदीप कुमार, मो आरिफ अली, विनोद कुमार, शिवकरण वर्मा और वादिया के अधिवक्ता विनय त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )


![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
