- विनोद मिश्रा
बांदा। फीवर नें जिला अस्पताल को फेल सा कर दिया है। चिकित्सीय सुविधाएं अव्यवस्थाओं का आईना दिखा रहीं हैं। वायरल फीवर के मरीजों से ट्रामा सेंटर फुल हो गया है। जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में 268 मरीजों की जांचें हुईं। इनमें डेंगू जांच के लिए सात सैंपल लिए गए। इनमें से किसी में भी डेंगू की पुष्टि नहीं हुई।

जिला अस्पताल में बुधवार को सर्वाधिक मरीज वायरल फीवर के भर्ती किए गए। वायरल फीवर के मरीजों की आमद से ट्रामा सेंटर के भी 32 बेड फुल रहे। इलाज की सुविधाओं के दावे अव्यवस्था ओं का आईना दिखा रहें हैं। मरीजों के तीमारदार दार दवायें बाहर से खरीद रहें हैं। पैथोलॉजी में जांच कराने के लिए मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। जांच रिपोर्ट समय से मिल नहीं पातीं और प्राइवेट पैथालॉजी सेंटरों की पौ बारह है।

खैर, वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. ह्दयेश पटेल और डॉ. एसडी त्रिपाठी ने बताया कि उनकी ओपीडी में 100 मरीजों में ज्यादातर वायरल फीवर के मरीज आए हैं। इसी तरह बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि बच्चों में इन दिनों वायरल फीवर के मरीज ज्यादा आ रहे हैं। मौसम के उतार चढ़ाव के चलते वायरल फीवर जोर पकड़ रहा है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
