City News Uttar Pradesh
स्वास्थ्य सेवाओं को "पंख": जन औषधि योजना का नया रूप, सस्ती दवाओं का मिलेगा लाभ
उत्तर प्रदेश

स्वास्थ्य सेवाओं को “पंख”: जन औषधि योजना का नया रूप, सस्ती दवाओं का मिलेगा लाभ

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। जनपद वासियों के लिए राहत की खबर है। राजकीय जिला पुरुष चिकित्सालय बांदा की नई बिल्डिंग में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का 10 अप्रैल से पुनः शुभारंभ कर दिया गया है। पहले यह केंद्र अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग में संचालित होता था, लेकिन वेंडर की निविदा समाप्त होने के बाद यह फरवरी के अंत से बंद पड़ा था। अब नए वेंडर प्रीतेश भारत मिश्रा द्वारा इस केंद्र को अत्याधुनिक तरीके से पुनः शुरू किया गया है।

स्वास्थ्य सेवाओं को "पंख": जन औषधि योजना का नया रूप, सस्ती दवाओं का मिलेगा लाभ

प्रीतेश भारत मिश्रा ने बताया कि इस केंद्र पर बाजार दर की तुलना में 80 प्रतिशत तक सस्ती दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। जन औषधि केंद्र का उद्देश्य आम नागरिकों को उच्च गुणवत्ता की दवाएं सस्ते दामों में उपलब्ध कराना है, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिले। फिलहाल दवाओं का स्टॉक तेजी से बढ़ाया जा रहा है और 15 अप्रैल तक केंद्र पूरी तरह से स्टॉक से लैस हो जाएगा। इससे आम जनता को जरूरी दवाओं के लिए बाहर भटकने की आवश्यकता नहीं होगी।

स्वास्थ्य सेवाओं को "पंख": जन औषधि योजना का नया रूप, सस्ती दवाओं का मिलेगा लाभ

इस केंद्र पर शुगर, बीपी, थायराइड, कोलेस्ट्रॉल, एंटीबायोटिक्स, खांसी-बुखार की दवाएं, साथ ही डिटॉल, सैनिटरी नैपकिन, बेबी वाइप्स, डायपर, च्यवनप्राश और प्रेगनेंसी से संबंधित दवाएं भी उपलब्ध हैं। बुजुर्गों और बच्चों की दवाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया है। दवाओं के वितरण में फार्मासिस्ट योगेश कुमार की सक्रिय भूमिका रहेगी। वह सुनिश्चित करेंगे कि हर जरूरतमंद को समय पर सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध हो सकें। इससे सरकार की प्रधानमंत्री जन औषधि योजना को मजबूती मिलेगी और जनता का विश्वास बढ़ेगा।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मनरेगा मजदूरों से नहीं, ट्रैक्टर से संपर्क मार्ग कराया गया समतल

City News Uttar Pradesh

डीएम दुर्गा शक्ति द्वारा लापरवाही पर वार : तीन अधिकारियों का रोका वेतन

News- मासूम को फांसी पर लटकाकर मां ने भी की आत्महत्या, इलाके में सनसनी…

City News Uttar Pradesh

बांदा नगर पालिका बोर्ड बैठक : टैक्स में कमी के प्रस्ताव की अनदेखी पर सभासद हुए खफा …

दुधारू पशु हुये कंगाल : मौत नें कसा शिकंजा, पशुपालक कर रहे “हाय -राम” !

City News Uttar Pradesh

बालू के अवैध खनन का “कोलावल रायपुर मानपुर” में बज रहा डंका ? प्रशासन का नहीं चल रहा कानूनी डंडा ?

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़