31.9 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : गजब डीएम आनन्द, वरासत कैंपो नें निराश लोगों में जगाई विकास की आस …

 

विनोद मिश्रा

बांदा। जिलाधिकारी आनन्द सिंह का वरासत दर्ज निरीक्षण का कारवां निरंतर जारी है।इससे जनता को अपनी समस्याओं के निदान की सोई उम्मीदे जग गई हैं। इसी क्रम में पैलानी तहसील के सबसे बड़े गांव खप्टिहाकलां स्थित ग्राम पंचायत के भवन में आयोजित निर्विवाद उत्तराधिकार खतौनी का सत्यापन जिलाधिकारी ने किया। 52 वरासत दर्ज होने की जानकारी एसडीएम जिलाधिकारी को दी।


जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने एसडीएम रामकुमार से खप्टिहाकला के बांगर व खादर के खातों में अंकित संख्या की जानकारी ली। एसडीएम ने बताया कि बांगर में कुल 2811 खाते अंकित हैं। खादर में 192 खाते दर्ज हैं। लेखपाल केसी श्रीवास्तव से गांव में खतौनी को पढ़े जाने को लेकर जानकारी ग्रामीणों से ली। ग्रामीणों ने बताया कि खतौनी के सत्यापन पर लेखपाल ने बस स्टॉप, पंचायत घर में बैठक कर खतौनी के सत्यापन की जानकारी दी थी। एसडीएम पैलानी ने बताया कि अभी 52 मृतक खातेदारों की वरासतन हाल ही में अंकित की गई हैं। तहसीलदार पैलानी राजीव निगम ने बताया कि जो वरासत के विवाद के चलते खतौनी दर्ज नहीं है उनका वरासत अभियान तहसील कोर्ट में किया जाएगा। एसडीएम पैलानी ने जिलाधिकारी को बताया कि वरासत न होने पर ऑनलाइन वरासत जन सुविधा केंद्र से कर सात दिन में छूटे हुए लोगों को वरासतन करने का अधिकार दिया जाएगा। पहले चरण में मृतक की पत्नी, पुत्र व अविवाहित पुत्रियों को जोड़ा जाएगा। वहीं जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने छूटे हुए लोगों को तत्काल खतौनी में वरासतन दर्ज करने का आदेश दिया । ग्रामीणों ने जन समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को पत्र देकर अवगत कराया। रोडवेज बस की समस्या, पंचायत भवन तक जाने वाली सीसी रोड निर्माण, सम्मान निधि में पैसा दिलाए जाने एवं आवास की समस्या के साथ शौचालय बनवाए जाने की मांग की। जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने ग्रामीणों को वरासतन खतौनी प्रमाण पत्र दिया। प्रधानमंत्री आवास में कुल पांच में दो लोगों को प्रमाणपत्र दिया। बताया कि 200 आवास बना दिए गए हैं। यहां पर कुल 86 दिव्यांग है। 24 नए दिव्यांगों का आवेदन हुआ। गांव के झंडी सिंह चंदेल ने कोटेदार के राशन समय से न देने, पेयजल समस्या की शिकायत की गई। बैठक में बीडीओ तिदवारी अमित कुमार यादव, चौकी इंचार्ज ओम प्रकाश द्विवेदी, राजस्व निरीक्षक विजय कुमार, पंचायत सचिव दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मुख्यमंत्री योगी नें दिखाई राजनीतिक रंगबाजी : विपक्षियों पर हमलाकर लूटा वाह -वाह

City News Uttar Pradesh

दहेज में बुलेट और पांच लाख की मांग : पीड़िता बोली- जेठ करता हैं छेड़खानी, पति समेत चार पर मुकदमा दर्ज

City News Uttar Pradesh

बुंदेली अमृत के सेवन से शरीर पुष्ट एंव निरोगी बनें : डाक्टर मोहन मिश्रा !

City News Uttar Pradesh

समाधान दिवस : डीएम और एसपी नें थाने में बैठ सुनी जनसमस्याएं

City News Uttar Pradesh

टमाटर फिर इतरा कर हुआ लाल: चार दिन में कीमत शतक के पहुंची पार

Banda : डीएम आनन्द सिंह नें बालू माफियाओं को ललकारा, अवैध खनन व ओवरलोडिग में दो खदानों पर लाखों का जुर्माना …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़