28.9 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव : भाजपा क्या निर्विरोध जीतने में होगी कामयाब ? …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिये भाजपा के पक्ष में एक तरफा रजनीतिक बयार जोर सी पकड़ती जा रहीं है।भाजपा का इस पद पर ताजपोशी अभियान निर्विरोध चुनाव की ओर निरंतर बढ़ता प्रतीत होता है। बसपा और सपा के डीडीसी सदस्यों में तो अप्रत्यक्ष तौर पर भगदड़ मची है! “तू चल मैं आता हूँ, चुपड़ी रोटी खाता हूँ” की कविता गुनगुनाई जा रही है !


जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा क़ा कब्जा विपरीत परिस्थितियों में भी काबिज कराने की कमर कसे हुये सदर विधायक प्रकाश दिवेदी लगातार जिला संगठन और पार्टी जन प्रतिनिधियों के साथ बैठके कर भाजपा के अलावा बसपा एवं सपा के समर्थित जिला पंचायत सदस्यों से लगातार संपर्क साधे हैं। भाजपा के विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार विपक्षी दलों के निर्वाचित डीडीसी सदस्यों से सदर विधायक अपने कार्यालय पर उनसे देर रात तक क्रमानुसार समर्थन हासिल करने की गुफ्तगू करते है!विपक्षी सदस्यों के घरों पर भी जाकर विधायक प्रकाश अपनी रणनीति को परवान चढ़ा रहे हैं।


सूत्र तो यहां तक बताते हैं की बसपा जिलाध्यक्ष और सपा जिलाध्यक्ष की भी गोपनीय वार्तायें सदर विधायक से हुई हैं, हालांकि इन दलों के वरिष्ठ जन इसे मिथ्या करार देते हैं लेकिन बसपा और सपा दोनों दलों के नेता दबे स्वर स्वीकार करते हैं की जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर उनका राजनीतिक गणित फेल हो चुका हैं। उनके जिला पंचायत सदस्यों में अधिकांश बगावती तेवर अपनायें हुये हैं।


इधर भाजपा खेमे से विश्वसनीय सूत्रों के हवाले छनकर मिल रही जानकारी के अनुसार पार्टी के पक्ष में सदस्यों के समर्थन की संख्या बीस हो गई हैं।जीत क़ा जादुई आंकड़ा 16 है। राजनीतिक विश्लेषकों क़ा मानना है की सदर विधायक प्रकाश दिवेदी की रणनीति यह हैं की विपक्षी दलों के जिला पंचायत सदस्यों से खूब सूरत सामंजस्य बैठाकर जिला पंचायत अध्यक्ष पर निर्विरोध ताजपोशी करा दें। वर्तमान में राजनीतिक परिस्थितियां भी इसी ओर इशारा करती सी दिखती हैं। तीन जुलाई को मतदान औऱ परिणाम दोनों सामने आ जायेगे। अध्यक्ष पद पर ताजपोशी पर पड़े “नकाब” क़ा पर्दा उठ जायेगा।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम अनुराग का हुए नाराज : फरियादी की शिकायत पर एक्सईएन को लगाई कड़ी फटकार, निस्तारित किए पांच मामले

UP : महिला के मोबाईल पर गंदे मैसेज भेजता था युवक, भीड़ ने पकड़कर खंभे से बांधकर जमकर पीटा …

“साथी यूपी” एवं जनसाहस संस्था में खुलासे से हड़कंप ? स्थानीय इकाई अयोध्या तलब !

City News Uttar Pradesh

डीएम बांदा कोरोना कहर पर भारी, “आराम हराम ” …

डीएम का गंगा अभियान अनुराग : “पापियों के पाप से होगा धवल”, सदर विधायक प्रकाश ने की आरती …

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील नें बनाया कमल : दीवार लेखन पर दिया जोर

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़