![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Image-2024-09-07-at-6.52.59-PM-263x300.jpeg)
- शरद मिश्रा
बांदा। डीएम जे रीभा कुपोषणसे व्यथित एवं चिंतित है। इसके लिये पोषण पखवाड़े की शुरुवात 8 अप्रैल से होगी। उन्होंने प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारियों के निर्देश दिये हैं। डीएम जे. रीभा की अध्यक्षता में बैठक हुई। सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सुपरवाइजरों और स्वास्थ्य अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि पोषण पखवाड़े के दौरान कुपोषित बच्चों की पहचान, पोषाहार वितरण और स्वास्थ्य निगरानी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि कुपोषण प्रबंधन के माड्यूलर को सख्ती से लागू किया जाए। बच्चों की स्थिति पर लगातार नजर रखें।

डीएम ने गर्भवती महिलाओं की समस्त जांचें, टीकाकरण और पोषण सलाह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी बीएचएनडी सत्रों में गर्भवती महिलाओं की उपस्थिति दर्ज हो और उनके मातृ शिशु कार्ड पूरी तरह से अपडेट किए जाएं। इसके साथ ही उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों को समय पर खोलने, पंजीकृत बच्चों की उपस्थिति बनाए रखने, और पोषण ट्रैकर ऐप में जानकारी अपडेट करने की बात कही।

बैठक के बाद जिलाधिकारी ने पोषण जागरूकता रैली को कलेक्ट्रेट परिसर से रवाना किया। इस मौके पर गर्भवती महिलाओं को फल व पोषाहार किट वितरित की गईं और कुछ बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयप्रकाश, जिला कार्यक्रम अधिकारी दिलीप कुमार पांडेय, सीडीपीओ, सुपरवाइजर, और सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
