City News Uttar Pradesh
बांदा डीएम दुर्गा शक्ति के आईएएस पति अभिषेक का इस्तीफा योगी नें किया मंजूर
उत्तर प्रदेश

बांदा डीएम दुर्गा शक्ति के आईएएस पति अभिषेक का इस्तीफा योगी नें किया मंजूर

  • विनोद मिश्रा

बांदा। प्रदेश सरकार ने चर्चित आईएएस एवं बांदा डीएम के पति अभिषेक सिंह का इस्तीफा स्वीकार किए जाने की अपनी संस्तुति के साथ केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग को भेज दिया गया है। कई फिल्मों में काम कर चुके अभिषेक सिंह वर्ष 2011 बैच के आईएएस हैं। पिछले महीने उन्होंने प्रदेश के नियुक्ति विभाग को इस्तीफा भेजा था।

बांदा डीएम दुर्गा शक्ति के आईएएस पति अभिषेक का इस्तीफा योगी नें किया मंजूर
Yogi accepted the resignation of Banda DM Durga Shakti’s IAS husband Abhishek.

उनके जौनपुर से लोकसभा चुनाव लड़ने की भी चर्चाएं समय-समय पर होती रही हैं। अभिषेक वर्ष 2015 में प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली चले गए। पांच साल बाद वापसी पर उन्हें गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए प्रेक्षक बनाकर भेजा गया। वहां कार के आगे सेलिब्रिटी के अंदाज वाला उनका फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो निर्वाचन आयोग ने 18 नवंबर 2022 को उन्हें प्रेक्षक ड्यूटी से हटा दिया।


इसके बाद अभिषेक सिंह ने नियमानुसार यूपी के नियुक्ति विभाग में अपनी ज्वाइनिंग नहीं दी। राज्य सरकार ने उनके इस कृत्य को अखिल भारतीय सेवाएं नियमावली-1968 के नियम-3 का उल्लंघन माना। अभिषेक सिंह ने सितंबर में निजी कारणों से आगे काम करने में असमर्थता जताते हुए अपना इस्तीफा भेजा। राज्य सरकार ने उनके इस्तीफे को स्वीकार करने की सहमति दे दी।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में बिजली आपूर्ति के लिये हाहाकार : अभियंता कांता प्रसाद को जनता कर रही याद

City News Uttar Pradesh

लव स्टोरी बनी डेथ स्टोरी: बेरहम समाज ने छीनी मोहब्बत, प्रेमी युगल का दिल दहलानें वाला अंत

City News Uttar Pradesh

होली पर चुनाव का सियासी रंग: मोदी-योगी पिचकारियों की धूम, क्रिकेटर भी बिक रहे खूब

City News Uttar Pradesh

बांदा : नशे में युवक ने कनपटी में मारी गोली मारकर की आत्महत्या, दाहिनी आंख बाहर निकली …

City News Uttar Pradesh

बासू मिष्ठान की ‘गुझिया’ बनी होली का स्वादिष्ट आकर्षणः डिमांड में हुआ इजाफा

City News Uttar Pradesh

Banda- कर्ज के मर्ज ऩे एक व्यक्ति की जिंदगी लीला, लगाई फांसी…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़