28 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

डीएम आनंद नें दिखाई दूरदर्शीता : बाढ़ की संभावना से एलर्ट ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। प्रशासनिक दूरदर्शिता के लिये अनोखी पहचान बना चुके जिलाधिकारी आनंद सिंह अब संभावित बाढ़ से होने वाली क्षति से आमजन को बचाने के लिए चिंतित हैं।इसका अंदाजाऔर दूरदर्शिता उनकी गहन समीक्षा में दिये जरूरी दिशा निर्देशसे पता चलता है।


समीक्षा में डीएम आनंद सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि तहसील, ब्लाक और न्याय पंचायत स्तर पर बाढ़ समितियों का गठन कर लें। नावों की पर्याप्त व्यवस्था करने के साथ नाविकों के नाम-पते की सूची बनायें। साथ ही गोताखोरों की सूची तैयार कर ली जाए।

तहसीलदारों को निर्देश दिए कि बाढ़ चौकियों का सत्यापन लेखपालों के जरिए करा लिया जाए। इसकी सूचना बाढ़ नियंत्रण कक्ष एवं दैवीय आपदा प्रकोष्ठ प्रभारी अधिकारी को दी जाए। सिचाई प्रखंड के अधिशासी अभियंता वर्षा के पहले बांधों के फाटकों को ठीक कराने के साथ तटबंधों की मरम्मत करा लें। नहरों की सफाई के साथ नहर पटरियों को ठीक कराया जाए।


डीएम ने कहा कि नदियो के सीमावर्ती क्षेत्रों में होने वाली कटानों की रोकथाम की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें। केन नहर प्रखंड के अधिशाषी अभियंता कंट्रोल रूम की स्थापना करा लें। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की लाइनों को ठीक कराएं और लूज तार कहीं पर नहीं रहें।


जल निगम एवं जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित करा लें। हैंडपंपों के जल की जांच कराने के साथ उन्हें ठीक कराकर पीने योग्य पानी की व्यवस्था करें। सभी बीडीओ ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त सफाई व्यवस्था कराएं। जलभराव वाले क्षेत्रों में कच्ची एवं पक्की नालियों का निर्माण कराएं। सीएमओ को निर्देश दिए कि बाढ़ के समय एवं बाद में आवश्यक टीकाकरण एवं कीटनाशक दवाइयों का छिडकाव कराएं। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी पशुओं के चारे-भूसे एवं टीकाकरण की व्यवस्था को कहा।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ) 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

महाेबा : बिहार से गुजरात ले जाए जा रहे बरौनी एक्सप्रेस से 24 बच्चे हुए बरामद, आरोपित से हो रही है पूछताछ …

City News Uttar Pradesh

बड़ोखर बुजुर्ग में 2 फीट ‘ऊंची’ बन रही ‘सड़क’ बनी ‘मुसीबत’: घर-दुकानों में ‘घुस’ रहा पानी

City News Uttar Pradesh Desk

इश्क़ ने नहीं मानी बंदिशें: सिंदूर की लकीर ने जोड़ दिए दो दिल, मंदिर में हुआ ‘प्रेम विवाह’

यूपी विधानसभा 2022 : खराब छवि मौजूदा विधायकों को टिकट नहीं देगी भाजपा, प्रत्याशी चयन को लेकर दिल्ली में आज बैठक

City News Uttar Pradesh

बांदा सांसद आर.के पटेल को एक साल की सजा : ट्रेन रोकी औऱ पुलिस पर किया था पथराव

City News Uttar Pradesh

खुशखबर दावा : बुंदेलखंड में है ब्लैक फंगस का इलाज ! …

ब्रेकिंग न्यूज़