City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : छात्रा की खुदकुशी में नया मोड़ आया, गहन जांच से उठेगा पर्दा…

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। किराए के मकान में छात्रा के फंदे में लटके मिले शव के मामले में नया मोड़ आ गया। पुलिस को घटनास्थल की जांच करने पर रजिस्टर में एक कथित सोसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने अपनी सहेली को संबोधित कर महज दो लाइन लिखी हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


बबेरू कस्बे के नेता नगर निवासी शिवशरण की 20 वर्षीय पुत्री रंजना का शनिवार देरशाम शव शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बंगालीपाुरा किराए के मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला था। पुलिस दरवाजा तोड़कर उसे जिला अस्पताल ले गई थी। जांच कर रही पुलिस ने घटनास्थल की जांच किया तो उन्हें उसके कमरे से रजिस्टर में एक कथित सोसाइड नोट मिला। जिसमें उसने अपनी सहेली को संबोधित कर सिर्फ इतना ही लिखा है कि कभी कुछ घर में न कहना, दूसरी लाइन में लिखा है कि कुछ और कोई प्लीज नीचे सॉरी लिखकर बात समाप्त की है। उसके कमरे से पुलिस को दस हजार 8 सौ रुपये पर्स व बिना सिम के मोबाइल मिला है। जिससे पुलिस ने स्वजन को सौंपा है। हालांकि मोहल्लेवासी व मृतका के अधिवक्ता बहनोई धर्म प्रकाश ने बताया कि पुलिस को घटना स्थल से एक और पत्र भी मिला है। जिसे पुलिस किसी के सामने उजागर नहीं कर रही है। रंजना दो अन्य सहेलियों के साथ कमरे में रहती थी। उनकी दोनों रुम पार्टनर सहेलियों से पूछने पर वह घटना के समय जीआइसी मैदान में लगी प्रदर्शनी देखने जाने की बात कह रही हैं। उनका कहना है कि एक जनवरी को वह अपनी बहन के पास से आई थी। तभी से वह गुमसुम सी रह रही थी। कोतवाली प्रभारी राजीव यादव ने बताया कि दूसरा सोसाइड नोट कोई बरामद नहीं हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।


बहनोई ने बताया कि वह पढ़ाई में होशियार थी। इससे शहर में रहकर वह बीएससी की पढ़ाई कर रही थी। घटना के दिन साढ़े तीन बजे तक उसने अपनी बड़ी बहन बीना से फोन पर बात की थी। तभी भी उसने किसी तरह की ऐसी बात नहीं बताई थी। जिससे इस तरह घटना करने की जानकारी हो पाती। वह तीन बहनों में सबसे छोटी थी। परिवार बालों ने बताया कि उसके मोबाइल की जहां सिम नहीं मिली है। वहीं उसका पूरा मोबाइल रिसेट मिला है। जिसके चलते घटना की वजह के बारे में कुछ अभी पता नहीं चल पा रहा है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में प्रेमी के साथ भागी लड़की: तेरह जुलाई को आनी थी बारात

कांग्रेस का स्वास्थ सेवाओं की ‘बदहाली’ पर हुंकार एवं ज्ञापन: अस्पताल बने कसाई बाड़ा

City News Uttar Pradesh

खौफनाक मर्डर का खुलाशा : प्रेमिका के बुलाने पर घर पहुंचे प्रेमी की पिता, भाई व पति समेत छह ने की थी निर्मम हत्या, शव के किये थे टुकड़े, दो फरार आरोपितों की तलाश जारी

City News Uttar Pradesh

डीएम दुर्गा शक्ति के निर्देश पर हो गया खुल जा सिम -सिम: केयर टेकर भी हटा

City News Uttar Pradesh

अतिक्रमण हटाओ अभियान में हल्का गुस्सा : छह हजार रुपया जुर्माना वसूला

City News Uttar Pradesh

बीएड प्रवेश परीक्षा के परिणाम की शुरू हुई री-चेकिंग: 25 जून तक परिणाम

ब्रेकिंग न्यूज़