City News Uttar Pradesh
शादी के दो वर्ष बाद विवाहिता को दस माह की बच्ची के साथ घर से निकाला: मुकदमा दर्ज
उत्तर प्रदेश

शौहर ने पत्नी के हाथ में लिखकर दिया तीन तलाक, ससुरालियों पर दहेज मांगने का आरोप

  • विनोद मिश्रा

बांदा। दहेज में पांच लाख रुपये न देने पर पहले पत्नी के हाथ की गदेली में तीन बार तलाक लिखा फिर तीन बार तलाक बोल दिया। महिला ने पति, सास और दो देवरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। चिल्ला थाना क्षेत्र के सादीमदनपुर गांव निवासी हेना खातून ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2018 में सादीमदनपुर गांव निवासी सलमान के साथ हुई थी।

शौहर ने पत्नी के हाथ में लिखकर दिया तीन तलाक, ससुरालियों पर दहेज मांगने का आरोप
Husband gave triple talaq by writing in wife’s hand, accused in-laws of demanding dowry

शादी के बाद से पति सलमान, सास जमीला, देवर अरमान और रहमान मिलकर उससे दो साल से पांच लाख रुपये दहेज में मांग रहे थे। दहेज नहीं मिला तो उन्होंने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पति सलमान ने अपनी मां व भाइयों के कहने पर उसके हाथ की गदेली में तीन बार तलाक लिख दिया और फिर तीन तलाक बोल दिया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने प्रताड़ना, दहेज अधिनियम, मुस्लिम महिला विवाह अधिकारों की सुरक्षा अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष प्रभुनाथ सिंह ने बताया कि हेना की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डैमेज कंट्रोल या मास्टरस्ट्रोक ? सपा ने चुनाव के बीच बदला प्रदेश अध्यक्ष : श्याम लाल पाल पर जताया भरोसा

बड़ा हादसा दहला दिल : ट्रैक्टर से दबकर दो की मौत, तीन गंभीर घायल

City News Uttar Pradesh

बांदा की सियासत में ‘नई आहट’ : विधायक प्रकाश द्विवेदी के बेटे देवांश नें ‘संभाला मैदान’ !

City News Uttar Pradesh Desk

जल शक्ति मंत्री रामकेश बोले : पीएम मोदी महात्मा गांधी की नीतियों को चढ़ा रहे परवान

दुर्घटना: ट्रैक्टर ट्राली पलटने से बेटे की मौत, पिता समेत तीन गंभीर घायल, शव का अंतिम संस्कार के लिए आए थे मुक्तिधाम

City News Uttar Pradesh

रेलवे दोहरीकरण से हड़कंप: अंडरपास की ‘बंदी’ बनी सिरदर्द, रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित !

ब्रेकिंग न्यूज़