City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : अब “भारतीय” हो जायेगा बांदा मुख्यालय का राजकीय इंटर कालेज ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिला मुख्यालय का राजकीय इंटर कालेज भवन अब भारतीय निर्माण शैली का हो जाऐगा।अंग्रेजी हुकूमत के दौरान बने भवन में संचालित रहे राजकीय इंटर कालेज (जीआईसी) के डेढ़ सौ साल बाद दिन बहुरने की नौबत अब आ पाई है। जल्द ही नए भवन निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी। यहां पढ़ने वाले तकरीबन ढाई हजार छात्रों को नए कक्षों और लैब में प्रयोग करने को मिलेगा।


शासन के आदेश पर निर्माण संस्था ने जर्जर भवन का सर्वे कर लिया है। कार्यदायी संस्था द्वारा ईस्टीमेट तैयार कर शासन को भेजा जा रहा है। बजट मिलने पर कार्य शुरू हो जाएगा। लगभग डेढ़ सौ वर्ष पूर्व (ब्रिटिश शासनकाल) में निर्मित जीआईसी भवन जर्जर हो गया है। कक्षों के गिरने और दीवारें इत्यादि के जर्जर होने से इसे पूर्व में निष्प्रयोज्य घोषित किया जा चुका है। कक्षा छह से 12 तक संचालित इस विद्यालय में तकरीबन 2500 छात्र पंजीकृत हैं।


बेहतर शिक्षा और अनुशासन देने के लिए मशहूर इस कॉलेज में अब खुले मैदान में कक्षाएं संचालित की जाती हैं। भवन के निष्प्रयोज्य घोषित किए जाने से जिला प्रशासन और जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से शासन को पत्राचार किया गया। शासन ने संज्ञान में लेते हुए नए सिरे से विद्यालय के निर्माण के लिए निर्माण एजेंसी का गठन कर दिया है। राजकीय निर्माण निगम ने भवन का सर्वे कर अपनी रिपोर्ट प्रेषित की है। अब इसके आगणन की तैयारी की जा रही है।


राजकीय इंटर कॉलेज के नए भवन में तकरीबन 20 से 30 कक्ष, आधुनिक लैब, मुख्य द्वार, कंप्यूटर कक्ष, खेल मैदान, पेयजल और शौचालय व्यवस्था, प्रधानाचार्य कक्ष, कक्षाध्यापक कक्ष, इंडोर गेम्स कक्ष, प्रार्थना सभा मैदान आदि शामिल होंगी।


जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार सिंह नें बताया की जिला प्रशासन के प्रयास से शासन की ओर से जीआईसी भवन निर्माण के लिए निर्माण एजेंसी नामित कर दी गई है। एजेंसी ने सर्वे कर अपनी रिपोर्ट प्रेषित की है। आगणन तैयार किया जा रहा है। आगणन रिपोर्ट मिलते ही शासन को प्रेषित की जाएगी। निर्माण प्रक्रिया तेजी से गतिमान हो जायेगी।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ) 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

वृक्ष धरा के भूषण, करते दूर प्रदूषण : जिला पंचायत सदस्य भरत सिंह

विधायक प्रकाश का गूंज रहा है नारा : अबकी बार चार सौ पार, फिर मोदी सरकार

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश बोले : योगी सरकार “तरक्की” की लिख रही नई इबारत, लाभार्थी हुए सम्मानित

City News Uttar Pradesh

राहुल गांधी का पीएम पर कड़ा हमला: बोले- पेपर लीक आपके प्रधानमंत्री ने कराया है, छात्रसंघ को किया खत्म

City News Uttar Pradesh

आप ने पुष्पेन्द्र सिंह चुनाले को बुंदेलखंड प्रभारी किया मनोनीत, पार्टी में सक्रियता और जनसेवा का मिला परिणाम

City News Uttar Pradesh

रासायनिक खाद दंगल : मूत्र नें किया यूरिया खाद को चित्त !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़