City News Uttar Pradesh
जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें बताया : प्रदेश में शुद्ध जल आपूर्ति का सपना हो रहा साकार
उत्तर प्रदेश

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें बताया : प्रदेश में शुद्ध जल आपूर्ति का सपना हो रहा साकार

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें कहा कि प्रदेश में शुद्ध जल का सपना तेजी से साकार हो रहा है। इस दिशा में कटिबद्धता और निरंतरता से कार्य हो रहा है। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश यह बातें यहां अपने आवास पर खास मुलाकात में कही।

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें बताया : प्रदेश में शुद्ध जल आपूर्ति का सपना हो रहा साकार
Minister of State for Jal Shakti Ramkesh told: The dream of pure water supply is coming true in the state

बताया की “हर घर नल-हर घर जल” के संकल्प के साथ प्रदेश के 2.65 करोड़ ग्रामीण परिवारों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने का महाभियान चल रहा है। जल जीवन मिशन अभियान की शुरुआत के साथ पहले 5.16 लाख परिवारों को ही नल से शुद्ध पेयजल की उपलब्धता थी। लगातार प्रयासों से आज 1 करोड़ 30 लाख से अधिक परिवारों के लिए शुद्ध पेयजल का सपना साकार हुआ है।

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें बताया : प्रदेश में शुद्ध जल आपूर्ति का सपना हो रहा साकार
Minister of State for Jal Shakti Ramkesh told: The dream of pure water supply is coming true in the state

जलशक्ति राज्य मंत्री निषाद नें बताया की अकेले 59.38 लाख कनेक्शन वित्तीय वर्ष 2022-23 में लगाए गए हैं। बाकि के घरों को भी पाइप्ड पेयजल की सुविधा मिले, इसके लिए भी काम लगातार जारी है।जल जीवन मिशन पीएम मोदी की प्राथमिकता में है।भारत सरकार द्वारा इस अभियान की समीक्षा की जा रही है। सर्वेक्षण में अचीवर श्रेणी के सभी तीन जिले (गौतमबुद्ध नगर, जालौन और शाहजहांपुर) उत्तर प्रदेश के हैं। परफॉर्मर श्रेणी में मैनपुरी और औरैया को शीर्ष दो स्थान मिले है। जबकि एस्पिरेन्ट्स श्रेणी में आजमगढ़ शीर्ष पर है।ऐसे ही प्रयास बाकि सभी जिलों में करने के निर्देश दिये हैं।


जलशक्ति राज्य मंत्री निषाद यह भी बताया कि बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्र में शुद्ध पेयजल एक सपना था। आज यह सपना साकार हो रहा है। यह दोनों ही क्षेत्र हमारी सबसे पहली प्राथमिकता में है। इसी क्रम में लगातार प्रयासों के साथ महोबा, प्रदेश का पहला ऐसा जिला बनने जा रहा है, जहां हर घर नल से जल की सुविधा होगी। झांसी, ललितपुर, हमीरपुर, जालौन, बांदा, चित्रकूट, मीरजापुर, सोनभद्र सहित पूरे विंध्य-बुंदेलखंड में आगामी दो महीने में हर घर नल से जल का लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

आदिशक्ति दीक्षित का कांग्रेस नेतृत्व को ‘पत्र’: महिलाओं को 33% चुनावी टिकट देने की मांग

City News Uttar Pradesh

कार और बाइक पर भी भारी पड़ सकती है गर्मी: भूलकर भी फुल न कराएं पेट्रोल की टंकी

ऑनर किलिंग की आशंका : बांदा में भूसे के ढेर में मिला लड़की का गर्दन कटा शव, फोरेंसिक और डॉग स्क्वॉड टीम भी मौके पर पहुंची, पुलिस जांच में जुटी

City News Uttar Pradesh

बांदा में बड़ी मार्ग दुर्घटना : दो ट्रको में जोरदार टक्कर से बच्ची समेत तीन की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

पूर्व विधायक दलजीत का बुंदेलखंड को पर्यटक हब बनाने पर जोर : मंत्री से की भेंट

City News Uttar Pradesh

खनिज विभाग पर राजस्व का चाबुक: कमाई बनी गले की फांस !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़