City News Uttar Pradesh
डीएम दुर्गा शक्ति नें तबादलों को दिया अंतिम रूप: 30 जून तक जारी होगी सूची
उत्तर प्रदेश

डीएम दुर्गा शक्ति नें तबादलों को दिया अंतिम रूप: 30 जून तक जारी होगी सूची

  • विनोद मिश्रा

बांदा। स्थानांतरण नीति 2024-25 को कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद जिला और मंडल स्तर पर अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले को यहां लगभग अंतिम रूप दे दिया गया है। विभागों में स्थानांतरण नीति के दायरे में आने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को चिह्नित कर लिया गया है।

डीएम दुर्गा शक्ति नें अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले की कराई तैयारी शुरू

विकास भवन में स्थित अलग-अलग विभागों के लगभग छह अधिकारियों के तबादले की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा अन्य विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों पर स्थानांतरण की तलवार लटक गई है। नई स्थानांतरण नीति के तहत जिले में तीन और मंडल में सात साल पूरे कर चुके कर्मचारी और अधिकारियों को स्थानांतरण के दायरे लाया गया है।

डीएम दुर्गा शक्ति नें अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले की कराई तैयारी शुरू

ऐसे सभी अफसरों व कार्मिकों के तबादले 30 जून तक कर दिए जाएंगे। इस नीति के तहत जो कर्मचारी जितने अधिक समय से एक ही स्थान पर तैनात होगा, स्थानांतरण सूची में उसका नाम उतना ही ऊपर होगा। सरकार की ओर से शासनादेश जारी किए जाने के बाद जिला व मंडल स्तर पर सरकारी महकमों में स्थानांतरण की तैयारियां शुरू कर दीं गईं थीं।

डीएम दुर्गा शक्ति नें अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले की कराई तैयारी शुरू

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल नें बताया की जिले में नई तबादला नीति का शत प्रतिशत पालन की रणनीति अपनाई गई है। इस नीति के दायरे में आने वाले जिला स्तरीय अधिकारियों का स्थानांतरण शासन स्तर पर होगा। इसके अलावा कर्मचारी भी नियमानुसार 30 जून तक स्थानांतरित कर दिये जायेंगे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : भाजपा ने कसी कमर, महामंत्रियों को सौंपी गई अहम जिम्मेदारी …

बांदा में थाने के पास खून से लथपथ पड़ा मिला मजदूर, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत, पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप …

City News Uttar Pradesh

जिला प्रशासन के होश फाख्ता : गिड़गिड़ा रहा पशुपालन विभाग

City News Uttar Pradesh

दीपावली का पर्व आया औऱ खाद्य पदार्थो में मिलावट की बहार लाया

City News Uttar Pradesh

Banda : ठंड और भूख ले रही गौवंशों की जान, क्या ऐसे जिम्मेदारों पर जिला प्रशासन करेगा कार्यवाही ?

City News Uttar Pradesh

बांदा में अधिकारियों का फ्लैग मार्च: शांति और सुरक्षा का दिया संदेश

ब्रेकिंग न्यूज़