City News Uttar Pradesh
बुंदेलखंड के बांधों की कोख हुई खाली : बरखा रानी का इंतजार, जल्दी बरसे मूसलाधार
उत्तर प्रदेश

बुंदेलखंड के बांधों की कोख हुई खाली : बरखा रानी का इंतजार, जल्दी बरसे मूसलाधार

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड की लाइफ लाइन कहलाने वाले बांधों की कोख खाली हो गई हैं। नहरें ठप हैं। इस विषम स्थितियों में मानसून का इंतजार है। बुंदेलखंड में किसानों से लेकर आम यूपी और एमपी की सीमा पर बुंदेलखंड में आने वाले कुल 15 बांध हैं। इनमें भारी भरकम भंडारण वाले बांध भी सूख गए हैं। प्रमुख बांधों में गंगऊ, बरियारपुर और रनगंवा इस समय डेड स्टोर पर पहुंच गए हैं। मौदहा बांध में थोड़ा बहुत पानी है, जबकि अन्य बांधों की तलहटी में नाममात्र का पानी बचा है।

बुंदेलखंड के बांधों की कोख हुई खाली : बरखा रानी का इंतजार, जल्दी बरसे मूसलाधार
The womb of Bundelkhand’s dams is empty: Waiting for Barkha Rani, torrential rain soon

बुंदेलखंड में 15 जून से मानसूनी बारिश शुरू हो जाती है, लेकिन इस वर्ष फिलहाल जल्दी बारिश के आसार नहीं है। सीमावर्ती मध्य प्रदेश के छतरपुर और पन्ना में स्थित गंगऊ बरियारपुर व रनगंवा बांध/ बियर में पानी तलहटी तक पहुंच गया है। अब इनसे पानी नहीं लिया जा सकता है। ये बांध केन नदी पर बने हैं।

बुंदेलखंड के बांधों की कोख हुई खाली : बरखा रानी का इंतजार, जल्दी बरसे मूसलाधार
The womb of Bundelkhand’s dams is empty: Waiting for Barkha Rani, torrential rain soon

दरअसल, बुंदेलखंड के सातों जिलों में ये बांध आम लोगों की जिंदगी के लिए बेहद अहम भूमिका निभाते हैं, क्योंकि बुंदेलखंड के बांध सिर्फ और सिर्फ सिंचाई और दूसरी पानी की जरूरतों को नहर प्रणाली के जरिए पूरा करने का काम करते हैं। बुंदेली नहरों का अस्तित्व पूरी तरह से इन बांधों पर ही निर्भर है। इस क्षेत्र में खेती का 40 फीसद रकबे की सिंचाई नहरों के जिम्मे है जबकि बाकी में नलकूप जैसे अन्य संसाधन हैं। पूरे मंडल में करीब 2000 किमी लंबी नहरों-माइनरों का जाल फैला हुआ है। इसमें अकेले बांदा जिले में लगभग 1100 किमी लंबी नहरें और माइनरें हैं बाकि 900 किमी लंबी नहरें और माइनरें मंडल के अन्य जिलों में फैली हैं। ऐसे में बांधों के महत्व का अंदाजा लगाया जा सकता है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में कोरोना के बाद सबसे बड़ा चेकिंग अभियान : 107 को अधिकारियों ने धर दबोचा, मचा हड़कंप

City News Uttar Pradesh

टॅापटेन अपराधियों को दिखाएं जेल का रास्ता : आईजी वपिन कुमार मिश्र

Banda-चौदह किलोमीटर दूर मिला शिकारी का शव

City News Uttar Pradesh

भाजपा नेता दिलीप गुप्ता व्यापार मंडल के बने प्रदेश उपाध्यक्ष: नेताओं ने दी बधाई

City News Uttar Pradesh

गणेश महोत्सव का भव्य आगाज़: जयकारों से गूंजा बांदा, भक्ति और संस्कृति का दिखा संगम

City News Uttar Pradesh

बांदा : पदोन्नति पाकर 44 मुख्य आरक्षी बने दरोगा, स्टार लगाकर दी गई बधाई …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़