31.1 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
कड़ी मेहनत का मिला ईनाम: बांदा के 13 आरक्षियों को मिली उपनिरीक्षक की जिम्मेदारी
उत्तर प्रदेश

कड़ी मेहनत का मिला ईनाम: बांदा के 13 आरक्षियों को मिली उपनिरीक्षक की जिम्मेदारी

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिले में पुलिस विभाग को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए 13 मुख्य आरक्षियों को उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया है। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी सूची के अनुसार, बांदा जिले के इन आरक्षियों को अब उपनिरीक्षक का कर्तव्य सौंपा गया है। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने सभी नव-निर्वाचित उपनिरीक्षकों को स्टार लगाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कड़ी मेहनत का मिला ईनाम: बांदा के 13 आरक्षियों को मिली उपनिरीक्षक की जिम्मेदारी

इस कार्यक्रम में प्रतिसार निरीक्षक वेदमणि मिश्र भी उपस्थित रहे, जिन्होंने पदोन्नत पुलिसकर्मियों को उनके नए कार्यक्षेत्र की चुनौतियों के प्रति सजग रहने की प्रेरणा दी। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने अपने संबोधन में कहा कि यह पदोन्नति इन पुलिसकर्मियों की मेहनत और सेवा भावना का प्रतीक है और हमें उम्मीद है कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे।

कड़ी मेहनत का मिला ईनाम: बांदा के 13 आरक्षियों को मिली उपनिरीक्षक की जिम्मेदारी

पदोन्नत उपनिरीक्षकों में रतन सिंह, रघुवीर शरण, हृदय कुमार, कुंज बिहारी, गजेन्द्र कुमार, कुंवर बहादुर, घनश्याम आदिवासी, राकेश कुमार, पवन कुमार, रामकिशो, लल्लन प्रसाद यादव, सत्येश कुमार मिश्र, और अकील अहमद शामिल हैं। कार्यक्रम के दौरान नव-पदोन्नत उपनिरीक्षकों ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने का संकल्प लिया और विभाग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कोडीन सीरप का ‘पांच लोग’ खोलेंगे राज: नेटवर्क की ‘जड़’ में कौन है मास्टरमाइंड?

City News Uttar Pradesh Desk

यूपी : डॉक्टर के घर चल रहा था अनैतिक धंधा, महिला सहित चार गिरफ्तार, डाक्टर हुआ मौके से फरार  …

यूपी : अखिलेश यादव का आरोप, भाजपा राज में जनता त्रस्त, घोटालों की कमाई में जुट गई सरकार …

प्रशासन बेखबर : अन्ना जानवरों और बिजली समस्या से परेशान किसानों का आमरण अनशन

City News Uttar Pradesh

जन-मन-विजय अभियान : सेक्टर प्रभारियों को दिया मंत्र …

City News Uttar Pradesh

Banda : चिंतनीय स्थिति, बिना सेना कैसे पराजित होगा “कोरोना ” ! …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़