City News Uttar Pradesh
जलशक्ति मंत्री रामकेश हुये भावुक: हर घर नल जल देख खुशी में छलके आंसू
उत्तर प्रदेश

जलशक्ति मंत्री रामकेश हुये भावुक: हर घर नल जल देख खुशी में छलके आंसू

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद “हर घर नल” से जल योजना के निरीक्षण के दौरान “भावुक हो गये, उनके नेत्रों में खुशी के आंसू छलक पड़े”। दरअसल मौका था चित्रकूट मंडल क्षेत्र के गांवों का। यहां जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश योजना का धरातलीय निरीक्षण अधिकारियों एवं पार्टी जनों के साथ करने पहुंचे थे। जल शक्ति मंत्री नें घरों के अंदर जाकर “हर घर नल जल” मिशन की वास्तविकता को देखा -परखा।

जलशक्ति मंत्री रामकेश हुये भावुक: हर घर नल जल देख खुशी में छलके आंसू
Jal Shakti Minister Ramkesh became emotional: Seeing tap water in every house, tears of joy

इस दौरान जब उन्होंने घर के नालों से तेज निकलती जल धारा देखी तो अपनें को भाउक होने से नहीं रोक सकें। उनके नेत्र सजल हो गये। किसी तरह उन्होंने अपनी भावनाओं पर काबू किया। कहा कि मैं बुन्देलखंड से हूं। यहां पेयजल संकट को लेकर एक कहावत पूरे देश में प्रचलित थी। “बुंदेलखंड तेरा पानी गजब कर जाय, गगरी न फूटे खसम मर जाये “। अब हर घर में नल से जल का दृश्य मेरे लिए बहुत ही अहम मायने रखता है। मैं भावुक हो जाता हूं देखकर कि अब बुन्देलखंड के प्रत्येक घर पर ही अब शुद्ध जल आ रहा हैऔर यह सारा इलाका “हर -घर जल” योजना से संतृप्त हो जायेगा।

जलशक्ति मंत्री रामकेश हुये भावुक: हर घर नल जल देख खुशी में छलके आंसू
Jal Shakti Minister Ramkesh became emotional: Seeing tap water in every house, tears of joy

जल शक्ति राज्य मंत्री नें कहा कि यह एक लंबी प्रतीक्षा थी, जो पूर्ण होने के कगार पर लगभग पहुंच रही है। जल जीवन मिशन ने रिकॉर्ड टाइम में “हर घर नल से जल” की संकल्पना को साकार कर दिखाया है। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ इस अति पिछड़े क्षेत्र की माताओं – बहनों को पानी की चिंता से मुक्त करने को दृढ़ संकल्पित हैं। नल से जल ही नहीं जीवन में सरलता और खुशियां भी आती हैं।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पूर्व विधायक दलजीत नें कहा कि योगी जी के बजट से बुंदेलखंड का होगा विशेष उद्धार

City News Uttar Pradesh

सपा मुखिया अखिलेश की ‘सांसद पति शिवशंकर’ को ‘फटकार’ ! भाजपा से ‘गलबहियां’ नहीं बर्दाश्त ?

City News Uttar Pradesh Desk

महान देशभक्त व कुशल प्रशासक थे गोविंद बल्लभ पंत : डीएम आनंद …

City News Uttar Pradesh

प्रियंका गांधी ने भाजपा पर बोला हमला : सर्व सेवा संघ भवन को गिराने का आदेश, महात्मा गांधी की विरासत पर हमला

City News Uttar Pradesh

शोभाराम कश्यप बने ‘हर घर तिरंगा’ का असली सूत्रधार: वर्षों से बांट रहे ‘देशभक्ति’ का प्रतीक

City News Uttar Pradesh

परियोजना अधिकारी के प्रयास दिखाने लगा रंग : डीएम नें किया आवास आवंटन

ब्रेकिंग न्यूज़