City News Uttar Pradesh
सांसद के सौतेलेपन की मंशा नें बांदा को औधोगिक विकास में बना दिया "ठन -ठन गोपाल" ?
उत्तर प्रदेश

सांसद के सौतेलेपन की मंशा नें बांदा को औधोगिक विकास में बना दिया “ठन -ठन गोपाल” ?

  • विनोद मिश्रा

बांदा। संसदीय क्षेत्र के मामले में “बांदा बेचारा सौतेले पन का शिकार हो औधोगिक विकास के लिये तार -तार होकर जार -जार आंसू बहा रहा हैं”। बुंदेलखंड की ओर औधोगिक विकास के लिये निवेशकों के कदम बढ़तो रहें हैं पर कथित तौर पर सांसद आर.के पटेल की सौतेले पन की “विवेक शून्यता से बांदा उपेक्षित हैं”।

सांसद के सौतेलेपन की मंशा नें बांदा को औधोगिक विकास में बना दिया "ठन -ठन गोपाल" ?
MP’s step-motherly intention made Banda “Than-Than Gopal” in industrial development?

आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि उत्तर प्रदेश स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को झांसी, ललितपुर, उरई, हमीरपुर, चित्रकूट में निवेश के कई प्रस्ताव मिले है। एक कंपनी से एमओयू भी साइन हो गया है। इससे आने वाले दिनों में क्षेत्र के औद्योगिक विकास की संभावनाएं जताई जा रही हैं। लेकिन “सांसद पटेल की वंशी तो चित्रकूट के लिये बज रहीं हैं”। बांदा तो उनके लिये सौतेला हैं। वह यह भूल गये हैं कि “बाप -बाप होता हैं औऱ पुत्र -पुत्र हीं होता हैं”“बांदा से हीं चित्रकूट जिले के रूप में जन्मा हैं”

सांसद के सौतेलेपन की मंशा नें बांदा को औधोगिक विकास में बना दिया "ठन -ठन गोपाल" ?
MP’s step-motherly intention made Banda “Than-Than Gopal” in industrial development?

औधोगिक विकास के लिये बांदा में पर्याप्त जमीन की उपलब्धता के बाद भी विकास से अभागा यह औद्योग रूप से हमेशा पिछड़ा रहा, जिससे यहां रोजगार के अवसरों का भी भारी अभाव हैं।सबसे बड़ी कताई मिल दशकों से बंद हैं। रोजगार के लिए लोगों को देश के महानगरों की ओर पलायन करना पड़ रहा है। लेकिन, अब हालात खासतौर पर बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे ने निवेशकों का ध्यान इस ओर खींचा है। हाल ही में यूपीएसआईडीसी को क्षेत्र के अलग-अलग जनपदों में निवेश के कई प्रस्ताव मिले हैं।

सांसद के सौतेलेपन की मंशा नें बांदा को औधोगिक विकास में बना दिया "ठन -ठन गोपाल" ?
MP’s step-motherly intention made Banda “Than-Than Gopal” in industrial development?

सूरत की एक कंपनी ने झांसी और जालौन जनपद के उरई में ग्रुप हाऊसिंग का प्रस्ताव यूपीएसआईडीसी को दिया है। ग्रुप हाऊसिंग प्रोजेक्ट में कंपनी उरई में 90 करोड़ का निवेश करेगी, जबकि झांसी में फिलहाल 10 करोड़ का निवेश करने जा रही है। झांसी के लिए यूपीएसआईडीसी और सूरत की कंपनी जर्मिनेट इंफ्रा एनर्जी के बीच एमओयू साइन भी हो गया है। जबकि, गाजियाबाद की कंपनी एसआर प्राइवेट लिमिटेड ने उरई में टीएमटी सरिया उत्पादन की इकाई स्थापित करने का प्रस्ताव यूपीएसआईडीसी को दिया है। यूनिट की स्थापना में कंपनी एक अरब पचहत्तर करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इससे सीधे तौर पर साढ़े पांच सौ लोगों को रोजगार हासिल होगा।


इसके अलावा ललितपुर में एक सीमेंट कंपनी की ओर से यूनिट स्थापित करने का प्रस्ताव आया है। जबकि, हमीरपुर में हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) ने इकाई स्थापित करने में रुचि दिखाई है। इसे लेकर कंपनी की यूपीएसआईडीसी से बातचीत अंतिम दौर में है। चित्रकूट में डिफेंस कारीडोर प्रस्तावित हैं। औऱ “बांदा जिले में ठन -ठन गोपाल है”। हालांकि मुख्यमंत्री योगी द्वारा चित्रकूट मंडल के जनप्रतिनिधियों की बैठक में सदर विधायक प्रकाश दिवेदी नें उद्योगों की स्थापना का प्रस्ताव दिया है इससे कुछ उम्मीदें है। बाकी तो वक्त बतायेगा।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

युवाओं को रोजगार से जोड़ने की कवायद तेज: लगेंगे 275 उद्यम, 10 लाख अनुदान

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश बोले बांदा -चित्रकूट लोकसभा में होगी ऐतिहासिक जीत

City News Uttar Pradesh

रानी दुर्गावती जन्म दिन पर हुआ विराट निर्णय : मनायेगें पांच सौवां जन्म दिन

बांदा में सपा प्रमुख अखिलेश यादव का ‘जन्मदिन’: विशंभर यादव और अशोक सिंह नें भरा ‘जोश’

City News Uttar Pradesh Desk

वाह रे सीडीओ साहब: कागज़ों में विकास, ज़मीन पर सड़क विनाश, चुप्पी पर गंभीर सवाल !

City News Uttar Pradesh

Banda- साढ़े पांच माह से बंधक युवती से दुष्कर्म, पुलिस ऩे अंततः कराया मुक्त…

ब्रेकिंग न्यूज़