24.6 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : दोहरा हत्या कांड: शराब व्यवसाई एवं उसकी महिला मित्र गोली की मारकर हत्या,फैली सनसनी…

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। चित्रकूट मंडल से सटे मप्र क्षेत्र के नया गांव थाना अंतर्गत गुप्तगोदावरी के पास सेमरिया मोड़ पर रविवार दोपहर को चार पहिया वाहन सवार अज्ञात युवकों ने कार सवार शराब व्यवसायी व उसकी महिला मित्र की गोली मारकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुए दोहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में हडकंप मच गया। युवक हमीरपुर जिले और युवती मप्र के सतना जिले की निवासी थी। सतना एसपी ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे औऱ जांच पड़ताल शुरू की।


एसपी ने हत्यारोपियों की तलाश के लिए दो टीमें घटित की हैं। बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या के पीछे प्रेम-प्रसंग से जुडा मामला सामने आया है। सतना मप्र के विराट नगर निवासी अनुज दीक्षित (मूल निवासी हमीरपुर थाना मुस्करा गहरौली उप्र) पुत्र श्यामसुंदर दीक्षित के शराब के ठेके चलते हैं वह रविवार को कार से अपनी महिला मित्र अमौधा सिविल लाइंस सतना मप्र निवासी प्रिया सिंह के साथ कहीं जा रहा था। तभी नया गांव थाना अंतर्गत सेमरिया मोड के मडहा के पास सतना से चित्रकूट की ओर आ रहे कार सवार अज्ञात युवकों ने गोली मारकर दोनों की हत्या कर दी और भाग निकले।


राहगीरों की सूचना पर सतना एसपी धर्मवीर सिंह, एएसपी सुरेंद्र जैन व थाना प्रभारी आरबी त्रिपाठी मय फोर्स पहुंचे। पुलिस ने दोनों के मोबाइल के आधार पर परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। देर शाम को फोरेंसिक व डाग स्कवॉड की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर सबूत एकत्र किए। सतना एसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग का मामला लगता है, लेकिन पुलिस मामले की पूरी जांच कर हत्यारों को पकड़ने का प्रयास कर रही है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

हनीट्रैप मामला : दौलतमंद युवक को प्रेम में फंसा ऐंठे 40 लाख, “हुस्ने मलिका” गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

बांदा : खेत में अजगर मचा हड़कंप, शोरगुल सुनकर भागा …

बदरिया की रुसवाई, धान की खेती पर संकट लाई: किसानों में चिंता छाई

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष का हरदौली में जोरदार स्वागत …

City News Uttar Pradesh

मोटा भाई की इज्जत एवं लज्जत का जादुई प्रशिक्षण: सीडीओ नें भेजा हैदराबाद

तेज रफ्तार का कहर: बस खाई में गिरी, महिला की मौत, 21 घायल, चालक की तलाश जारी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़