29.5 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : राजा बुंदेला ने विकास में रुकावट के लिये अफसरशाही पर फोड़ा ठीकरा !

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बुन्देलखंड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त राजा बुंदेला ने किसानों की समस्या का निदान न होने का ठीकरा अफसरसाही पर फोड़ कर सबको चौंका दिया। इस से अब सवाल उठना लाजिमी हो गया की सरकार क्या घास छील रही थी? अफसर शाही के आगे नत मस्तक क्यों है।बांदा जिले में गोष्ठियों में घूम-घूम कर कह रहें हैं कीकिसानों की समृद्धि के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है। केंद्र व प्रदेश सरकार अन्नदाताओं की हर समस्या का समाधान करने में जुटी है। लालफीताशाही के चलते किसानों को इन योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। सरकारी योजनाओं के मूल्यांकन के लिए ही पानी-जवानी किसानी संवाद यात्रा का आयोजन किया गया है। वह संवाद यात्रा के दौरान जमालपुर गांव में किसान चौपाल को संबोधित कर रहे थे।


कहा कि सरकार ने किसानों की समृद्धि के लिए हर घर जल नल परियोजना की शुरुआत की है। गांव-गांव संवाद यात्रा के जरिए सामाजिक कार्यकर्ताओं से संवाद किया जा रहा है। कहा कि मैं एक डाकिया के रूप में हूं, जो किसानों की समस्याएं को सरकार तक पहुंचाने का माध्यम रहूंगा। जिससे केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ पायदान के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके। गांव की खुशहाली और समृद्धि के लिए ग्राम पंचायतों का सशक्त होना बहुत जरूरी है।कार्यक्रम कासंचालन करते हुए धर्मेंद्र ने गांव की समस्याओं से राजा बुंदेला को अवगत कराया। कहा कि ग्राम पंचायत जर्जर अवस्था में है। गांव में जल संकट का हाल यह है कि अभी से कुएं सूख चुके हैं। किसान सुंदर कछवाह ने स्थायी गोशाला ना होना, ग्राम सचिव का ना आना आदि समस्याएं गिनाईं। दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रो. डॉ पंकज चौधरी ने कहा कि गांव के युवाओं को स्वरोजगार की ओर बढ़ना होगा।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा नगर पालिका चुनाव : सपा को अनुराधा पर है आसा, जीत के लिये उन पर लगायेंगी दांव ?

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश आजादी के जश्न में डूबे: ध्वजारोहण कर शहीदों को किया याद

मंत्री रामकेश ने जरुरतमंदो के चेहरे पर लाई मुस्कान: सरकारी योजनाओं पर दिया जोर

City News Uttar Pradesh

Banda- अशिक्षित गरीब बच्चों को मुफ्त पढ़ाने का संकल्प !

City News Uttar Pradesh

बालू खदान मरौली खंड चार और छह मोदी और योगी से हैं निर्भय ! क्या प्रशासन बना धृतराष्ट ?

City News Uttar Pradesh

स्कूलों में लगेगी प्रदर्शनी, रोचक गतिविधियों से बच्चों को पढ़ाएंगे शिक्षक

ब्रेकिंग न्यूज़