City News Uttar Pradesh
खंगार महोत्सव को मंत्री रामकेश एवं विधायक प्रकाश नें सराहा: आयोजन को लगा चार चांद
उत्तर प्रदेश

खंगार महोत्सव को मंत्री रामकेश एवं विधायक प्रकाश नें सराहा: आयोजन को लगा चार चांद

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। महाराजा खेत सिंह खंगार जयंती महोत्सव ऐतिहासिक तथ्यों एवं आकर्षण का केंद्र बन गई। सदर विधायक प्रकाश नें अन्य राजनीतिक साथियों के साथ आयोजन में चार-चाँद से लगा दिये।

खंगार महोत्सव को मंत्री रामकेश एवं विधायक प्रकाश नें सराहा: आयोजन को लगा चार चांद

वैसे भी सदर विधायक प्रकाश हर वर्ष इस जयंती कार्यक्रम में विशेष रुचि रखते हैं। अलीगंज रामलीला मैदान पर आयोजित जयंती महोत्सव समारोह में मुख्य अतिथि जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद एवं विधायक प्रकाश द्विवेदी नें चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन किया।

खंगार महोत्सव को मंत्री रामकेश एवं विधायक प्रकाश नें सराहा: आयोजन को लगा चार चांद

इस दौरान राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें कहा कि महाराजा खेत राष्ट्र धर्म की घोषणा करने वाले पहले हिंदू राजा थे। उनकी वीरता की कहानियां पूरे देश में थीं। सन 1182 में महोबा युद्ध के बाद पृथ्वीराज चौहान ने महाराज खेत सिंह को जुझौती खंड (बुंदेलखंड) का राजा बनाया। यहां लगभग 200 वर्षों तक राज रहा। उन्होंने कहा कि खंगार समाज की समस्याओं को निरंतरता के साथ दूर करना मेरी प्राथमिकता में है।

खंगार महोत्सव को मंत्री रामकेश एवं विधायक प्रकाश नें सराहा: आयोजन को लगा चार चांद

विधायक प्रकाश नें कहा कि खेत सिंह के वंशज राजा मान सिंह ने वीरगति को वरण करना स्वीकार किया, लेकिन मोहम्मद बिन तुगलक को अपनी पुत्री नहीं दी। वह सच्चे राष्ट्र एवं धर्म भक्त थे। बड़ोंखर ब्लाक प्रमुख स्वर्ण सिंह नें महाराज खेत सिंह के व्यक्त्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।

खंगार महोत्सव को मंत्री रामकेश एवं विधायक प्रकाश नें सराहा: आयोजन को लगा चार चांद

समारोह को पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह, ब्लाक प्रमुख स्वर्ण सिंह, पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित बासू, आदि ने भी संबोधित किया। संयोजक शैलेन्द्र सिंह खंगार नें महोत्सव की सफलता के लिये सभी का आभार व्यक्त किया।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बाजार में पटाखे वाले गुलाल और मोदी-योगी मुखौटे की मची धूम

City News Uttar Pradesh

जगद्गुरु रामभद्राचार्य ‘कठिन तपस्या’ में लीन: ‘राष्ट्र को संकट’ से बचाने का तप से निकालेगें हल

City News Uttar Pradesh Desk

Banda- कांग्रेस में शामिल होते ही पूर्व बैंक अधिकारी आंदोलन में गिरफ्तार…

City News Uttar Pradesh

गिरोह का पर्दाफाश: मोटी रकम वसूल नेपालियों का बनाते थे आधार कार्ड, एसटीएफ ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

दोस्तों के साथ घर से निकले युवक की मिली लाश: इलाके में सनसनी

City News Uttar Pradesh

आयुक्त अजीत की “महाकुंभ” पर चर्चा: जिम्मेदारो को “लापरवाही” न बरतने की सख्त हिदायत

ब्रेकिंग न्यूज़