26.6 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा में सीएम योगी की सोना खदान लूट की शिकार : पट्टाधारक परेशान
उत्तर प्रदेश

बांदा में सीएम योगी की सोना खदान लूट की शिकार : पट्टाधारक परेशान

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में “सोना खदान का लाल सोना सरेआम दिन दहाड़े लुट रहा है और प्रशासन सो रहा” है। पट्टा धारक परेशान है। जनवरी से खदान शुरू होगी लेकिन इसके पहले छुटभइया दबंगों द्वारा अवैध खनन निरन्तर चालू है। पट्टा धारक निषाद बंधु गण की इन हालातों में चिंता बढ़ गई है।

जिले में सीएम योगी की लुट रही है सोना खदान ! चौकीदार जानकर भी अनजान ?

आखिर यह कैसी “निगहबानी” है? “सीएम योगी के खनिज का खजाना लूटा जा रहा है और उनके प्रशासनिक चौकीदार खामोशी से नजारा देख रहे हैं। सोने की लुट उनको सुवाहनी लग रही” है ? जी हां, योगी सरकार को करोड़ों के राजस्व का चूना बालू खनन माफ़ियाओ के अलावा छुट भैया दबंग लगा रहे हैं।

योगी सरकार का सख्त आदेश: 31 जनवरी तक बता दो कितनी है प्रॉपर्टी, नहीं तो प्रमोशन होगा होल्ड

मोरम खदानों से अवैध तरीके से मोरंग निकाल रहा है। “बांदा शहर से सटा केन नदी में सोना घाट खदान” है। केन नदी की इस सोना नाम की खदान में रोजाना लगभग सैकड़ो मोटरसाइकिलों से नदी की बालू बिना किसी परमिट परमीशन के खोदकर मुख्य सड़क तक पहुंचाई जाती है। भूरागढ़ त्रिवेणी मोड़ से बाई पास चौराहे तक अवैध निकाली गई बालू के जगह -जगह ढेर लगे हैं। यह बालू ट्रैक्टर, डीसीएम और ई रिक्शा में बालू लोड कर शहर के तमाम स्थानों में पहुंचती है।

जिले में सीएम योगी की लुट रही है सोना खदान ! चौकीदार जानकर भी अनजान ?

सूत्रों की माने तो खनिज विभाग और कुछ जिम्मेदार अधिकारी पूरे मामले में सम्मिलित है ? जिसके चलते यह अवैध खनन बेखौफ हो रहा है। फिलहाल जिला प्रशासन पूरे मामले मे खामोश बना है ! “पुलिस खनिज विभाग के संरक्षण में यह अवैध खनन कर योगी सरकार के खनिज खजानें में छेद” किया जा रहा है ? यहां यह भी उल्लेखनीय है की सोना घाट का पट्टा कुछ वर्ष पहले निरस्त हो गया था। उसके बाद भी लगातार खनन माफिया यहां मौरंग खनन का कार्य कर रहे हैं।

जिले में सीएम योगी की लुट रही है सोना खदान ! चौकीदार जानकर भी अनजान ?

जिले की सबसे महंगी और अच्छी बालू के चलते इस खदान को सोना मौरंग खदान कहा जता है। इस “सोना घाट में अब तक कई करोड़ रुपए का बालू खनन माफिया कर चुके हैं और यह खेल बदस्तूर निरन्तर जारी” हैं। ई रिक्शा तो अवैध बालू की ढुलान दिन -रात शहर में करते हैं। अब यह खदान वैधानिक तौर पर जनवरी में शुरू हो जायेगी उसके पहले कुछ दबंग चोरी-चोरी चुपके चुपके अवैध खनन कर रहे हैं। प्रशासन हरी झंडी हैं ? और “सीएम योगी की सख्ती को ठेंगा” है ?

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को चेतावनी : निर्माण नहीं तो वसूली की तलवार

City News Uttar Pradesh

बांदा स्वास्थ विभाग का आश्चर्य : संक्रमितों की तलाश को बिना उपकरण लगाई गई टीमें …

बिजली आपूर्ति में व्यवधान पर किसानों का छलका गुस्सा, दिया धरना !

City News Uttar Pradesh

Banda : डीएम ने जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक में कहा, ऋण आवेदनों का निस्तारण करें एक सप्ताह में…

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश ‘मजलूमों’ की बने ‘ढाल’: कंबल वितरण से ‘ठिठुरते चेहरों’ पर आई ‘मुस्कान’

City News Uttar Pradesh

नशे की एक रात ने छीन ली ‘इकलौती’ आस: पिता की ‘डांट’ के बाद ‘बेटे’ ने त्यागी ‘दुनिया’

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़