27.9 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश का प्रयास : तिंदवारी में दो करोड़ से दुरुस्त होंगी पांच सड़कें
उत्तर प्रदेश

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश का प्रयास : तिंदवारी में दो करोड़ से दुरुस्त होंगी पांच सड़कें

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें के निर्वाचन क्षेत्र की पांच सड़कों का जल्द ही कायाकल्प होगा। शासन ने इसके लिए करीब दो करोड़ रुपये अवमुक्त किए हैं। जल शक्ति राज्य मंत्री नें यह जानकारी अपने आवास पर दी। बताया की लोक निर्माण विभाग खंड-दो इन सड़कों के नवीनीकरण का कार्य कराएगा। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ठेकेदारों को दो माह के अंदर सड़कों का कार्य पूरा करना होगा।

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश का प्रयास : तिंदवारी में दो करोड़ से दुरुस्त होंगी पांच सड़कें

राज्य मंत्री निषाद नें बताया की लोक निर्माण विभाग खंड-दो के क्षेत्र में शामिल तिंदवारी ब्लाक की पांच सड़कों के लिए शासन से छह माह पहले डिमांड भेजी गई थी।अब शासन ने बजट अवमुक्त किया है। इनमें सिंधनकलां से हरवंश पुरवा तक करीब चार सौ मीटर सड़क के नवीनीकरण में करीब 40 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं रामपुर मवईघाट से नारायण संपर्क मार्ग में करीब आठ मीटर सड़क बनेगी। इस पर 43.30 लाख रुपये खर्च होंगे।

पीडब्ल्यूडी की गजब कारनामा : छह करोड़ का खर्च, सड़कें फिर भी जर्जर, गड्ढा मुक्त योजना पर उठे सवाल

रामपुर से तनगामऊ संपर्क मार्ग का निर्माण 34.60 लाख रुपये से होगा। यह मार्ग तीन किलोमीटर है। तिंदवारी भिड़ौरा मार्ग से सिंघौली संपर्क मार्ग के बीच करीब साढ़े आठ सौ मीटर सड़क पर 44 लाख 20 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं तिंदवारी-पपरेंदा मुख्य मार्ग से गोखरही जाने वाले संपर्क मार्ग में करीब तीन किलोमीटर सड़क बनेगी। इस पर 45.50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश के मुताबिक इन सड़कों के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होंगे। ठेकेदारों को दो माह के अंदर सड़कों का निर्माण कार्य पूर्ण कराना होगा। सड़कें बनने के बाद इन ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों का आवागमन आसान हो जाएगा।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

संदिग्ध हालात में तबीयत बिगड़ने से मौत : भांजे ने हत्या का लगाया आरोप, चिता से पुलिस ने उठवाया शव

जीजा ने साली को लगाया रंग, पति को नहीं हुआ बर्दाश्त, युवती को छत से फेंका

Banda : आयुक्त दिनेश सिंह का “शंखनाद”, गावों में गूंजेगा ‘वाह-वाह’ …

भाजपा की किसान चौपाल : सरकार किसान को कर रही खुशहाल …

City News Uttar Pradesh

जिलें में कोरोना संक्रमण से अधेड़ की मौत, तीन मिले पाजिटिव

City News Uttar Pradesh

तिंदवारी विधानसभा : किस दल से किसको टिकट, चर्चायें घमासान …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़