City News Uttar Pradesh
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान- नहीं लड़ेंगे यूपी का विधानसभा चुनाव
उत्तर प्रदेश

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान- नहीं लड़ेंगे यूपी का विधानसभा चुनाव …

 

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि वह उत्तर प्रदेश का अगला विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। अखिलेश यादव आजमगढ़ लोकसभा सीट से सांसद हैं। हालांकि इस बयान के बाद में पार्टी के प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने इस बात का खंडन करते हुए कहा कि अखिलेश यादव इस बार चुनव लड़ेंगे या नहीं, यह पार्टी अभी तय करेगी। उन्होंने पिछला विधानसभा चुनाव भी नहीं लड़ा था।


आजमगढ़ से सांसद अखिलेश यादव ने कहा है कि वह छोटी पार्टियों से गठबंधन कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव के लिए उनकी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के बीच गठबंधन के बाद सीटों पर अंतिम चरण में बातचीत चल रही है। चुनाव में चाचा शिवपाल यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया को साथ लेने की संभावना पर कहा कि मुझे इसमें कोई समस्या नहीं है। उन्हें और उनके लोगों को उचित सम्मान दिया जाएगा।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान- नहीं लड़ेंगे यूपी का विधानसभा चुनाव
दरअसल, अखिलेश यादव विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर अपना पूरा ध्यान रखना चाहते हैं। शायद यही वजह है कि वह विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। हालांकि बाद में पार्टी के प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने इस बात का खंडन करते हुए कहा कि अखिलेश यादव इस बार चुनव लड़ेंगे या नहीं, यह पार्टी अभी तय करेगी।


समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि वह अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव के लिए उनकी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के बीच गठबंधन को अंतिम रूप दे दिया गया है। उन्होंने कहा कि रालोद के साथ हमारा गठबंधन अंतिम है। सीट बंटवारे को अंतिम रूप दिया जाना है।

Sharad-Mishra-Sampadak-City News Uttar Pradesh (5)

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा जिले में भीषण सड़क हादसा ,छह की मौत।

City News Uttar Pradesh

बदला नाम : बांदा राजकीय मेडिकल कॉलेज नहीं अब रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज

City News Uttar Pradesh

दुष्कर्म और रंगदारी की सनसनीखेज वारदात: बेटी व मां हुए ‘शिकार’, पुलिस ‘जांच’ में जुटी !

City News Uttar Pradesh

परिषदीय विद्यालयों में अंधेरा कायम है: 29 लाख जमा फिर भी नहीं पहुंची बिजली

News- मिशन मोदी अगेन पीएम काशी प्रांत के युवा मोर्चा अध्यक्ष की भाजपा जिलाध्यक्ष से हुई राजनीतिक चर्चा।

City News Uttar Pradesh

मौसम की मेहरबानी से “डायन” जिले में कर रही “डांस” ; जनता परेशान !

ब्रेकिंग न्यूज़