24.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
रंग-बिरंगी रोशनी के संग खुशहाली: दीपावली में झूमरों और झालरों ने सजा बांदा का बाजार
उत्तर प्रदेश

रंग-बिरंगी रोशनी के संग खुशहाली: दीपावली में झूमरों और झालरों ने सजा बांदा का बाजार

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। दीपावली का पर्व आते ही बांदा का बाजार रंग और रोशनी से नहा गया है। गलियों से लेकर मुख्य बाजार तक हर ओर इलेक्ट्रॉनिक झालरों और झूमरों की चमक बिखरी हुई है। इस बार ग्राहकों की सबसे बड़ी पसंद हैं रंग-बिरंगी एलईडी झालरें और आकर्षक डिज़ाइन वाले झूमर, जो घरों और दुकानों की सजावट में चार चांद लगा रहे हैं।

रंग-बिरंगी रोशनी के संग खुशहाली: दीपावली में झूमरों और झालरों ने सजा बांदा का बाजार

बाजारों में भीड़ का आलम यह है कि दुकानदारों को माल समेटने की फुर्सत नहीं। ग्राहक अपनी पसंद के डिजाइन और रंग की झालरें चुनते हुए दुकानों पर उमड़े हैं। 50 रुपये से लेकर 650 रुपये तक की झालरें और 1000 रुपये से 5000 रुपये तक के झूमर ग्राहकों को खूब लुभा रहे हैं।

रंग-बिरंगी रोशनी के संग खुशहाली: दीपावली में झूमरों और झालरों ने सजा बांदा का बाजार

स्थानीय व्यापारी राकेश अग्रवाल बताते हैं, “महंगाई के बावजूद इस बार दाम स्थिर हैं। लोगों में उत्साह पहले जैसा ही है। सजावट के लिए लाल, नीली, पीली और गुलाबी लाइटें सबसे ज्यादा बिक रही हैं।”

रंग-बिरंगी रोशनी के संग खुशहाली: दीपावली में झूमरों और झालरों ने सजा बांदा का बाजार

दूसरे व्यापारी अभिषेक जैन कहते हैं,“इस बार ग्राहकों की भीड़ ने उम्मीद से ज्यादा कारोबार बढ़ाया है। खासकर युवा और परिवार, दोनों ही आधुनिक डिजाइनों की झालरों को पसंद कर रहे हैं।” झिलमिलाती झालरों और आकर्षक झूमरों की बिक्री से न केवल बाजार में रौनक लौट आई है, बल्कि स्थानीय इलेक्ट्रॉनिक कारोबार को भी नई जान मिली है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

दीपावली का पर्व आया औऱ खाद्य पदार्थो में मिलावट की बहार लाया

City News Uttar Pradesh

प्रतिनिधि अंकित द्वारा ओवर ब्रिज के नीचे तिरंगे रंग का सुंदरीकरण: राष्ट्रीय भावना को बढ़ावा

City News Uttar Pradesh

Banda : दो राज्यों में पानी का बटवारा बन गया कोढ़ में खाज,जब की एक ही दल की सरकार…

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट जेल गैंगवार : जेल अधिकारियों की बड़ी लापरवाही आई सामने, नियमों की जमकर उड़ाई गईं धज्जियां …

मंत्री रामकेश की बाढ़ त्रासदी पर पर पैनी नज़र: खुद संभाला मोर्चा,अफसरों को सख्त निर्देश

एक्शन में योगी सरकार : 29 मुख्य चिकित्सा अधिकारियों एवं चिकित्सा अधीक्षकों पर लटकी कार्रवाई की तलवार, स्पष्टीकरण से संतुष्ट नहीं महानिदेशालय

ब्रेकिंग न्यूज़