30.5 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
राजनीति : शिवपाल सिंह यादव का बड़ा ऐलान- नगरीय निकाय चुनाव में किसी भी दल से नहीं करेंगे समझौता, बोले- पिछले अनुभवों से लिया है सबक
उत्तर प्रदेश

राजनीति : प्रसपा को फिर से खड़ा करने में जुटे शिवपाल सिंह यादव, बेटे आदित्य यादव को बनाया प्रदेश अध्यक्ष

लखनऊ। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादवने पार्टी को मजबूत करने के लिए अपने बेटे आदित्य यादव पर भरोसा जताते हुए प्रदेश अध्यक्ष बना दिया है। इसके साथ ही उन्होंने जल्द ही पार्टी की राज्य कार्यकारिणी बनाकर भेजने के निर्देश दिए हैं। अभी तक इस पद पर कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष के रूप में सुंदरलाल लोधी काम कर रहे थे।

राजनीति : प्रसपा को फिर से खड़ा करने में जुटे शिवपाल सिंह यादव, बेटे आदित्य यादव को बनाया प्रदेश अध्यक्ष
Politics: Shivpal Singh Yadav engaged in rebuilding Praspa, made son Aditya Yadav as state president

समाजवादी पार्टी के टिकट पर वर्ष 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ने वाले शिवपाल सिंह यादव को इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ी है। गठबंधन के बाद सपा ने उन्हें केवल एक सीट दी थी, जिसके कारण उनकी पार्टी के नेता छिटक गए थे। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से रिश्ते खराब होने के बाद उन्होंने अब फिर से अपनी पार्टी पर ध्यान देना शुरू किया है। शिवपाल अपने संगठन को नए सिरे से धार देने में लगे हैं। उन्होंने इस वर्ष के अंत में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव भी लड़ने की घोषणा की थी।

राजनीति : प्रसपा को फिर से खड़ा करने में जुटे शिवपाल सिंह यादव, बेटे आदित्य यादव को बनाया प्रदेश अध्यक्ष
Politics: Shivpal Singh Yadav engaged in rebuilding Praspa, made son Aditya Yadav as state president

इसी कड़ी में शिवपाल ने मंगलवार को बेटे आदित्य यादव को प्रदेश अध्यक्ष बना दिया है। इससे पहले वे पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव थे। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष की कमान शिवपाल ने अपने खास सुंदर लाल लोधी के पास थी जिन्हें कुछ समय पहले ही शिवपाल ने राष्ट्रीय महासचिव बना दिया था। इसके साथ ही वे कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भी काम कर रहे थे। सपा के मुख्य प्रवक्ता दीपक मिश्र ने कहा कि आदित्य का कार्यकर्ताओं से सीधा जुड़ाव है, इससे पार्टी मजबूत होगी।


आदित्य यादव के सामने प्रसपा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में चुनौतियां भी कम नहीं होंगी। वह ऐसे वक्त पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं, जब पार्टी में सियासी नब्ज पर नजर रखने वाले नेताओं की कमी है। चुनाव के दौरान की गतिविधियों की वजह से कार्यकर्ताओं का उत्साह कम हुआ है। ऐसे में पार्टी में रहकर सक्रिय भूमिका बनाए रखने वाले नेताओं को साथ लेकर चलना होगा।

 

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा जेल सहित 257 बंदी देंगे यूपी बोर्ड की परीक्षा: जेल अधीक्षक बनें केंद्र व्यवस्थापक

City News Uttar Pradesh

डीएम आनंद सिंह की मैराथन बैठक : चुनाव और कोरोना से निपटने के लिए हुये सख्त ….

बांदा में मोहन साहू की दलबदल हैट्रिक ! छुआ सांसद कृष्णा का रिकॉर्ड !

City News Uttar Pradesh Desk

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार : एक कैबिनेट और छह राज्य मंत्री शामिल …

City News Uttar Pradesh

दीपावली पर पटाखा बाजार में भी “बाबा के बुल्डोजर” खरीद की धूम

City News Uttar Pradesh

मोदी कैबिनेट: विभाग बंटवारे में यूपी के राज्य मंत्रियों को मिली खास अहमियत, चार नए मंत्रियों पर भी जताया भरोसा

ब्रेकिंग न्यूज़