- विनोद मिश्रा
बांदा। मंडल मुख्यालय बांदा बनेगा इंदौर का जुड़वां भाई। बांदा शहर में इंदौर की छवि स्वछता के मामले में आयेगी। इंदौर जैसा साफ-सुथरा बनाने का अभियान चलेगा। अखंड हिंद फौज के छात्र-छात्राएं इस मिशन में सहयोगी बनेंगे।

मंडलायुक्त दिनेश सिंह ने शहर के बाशिंदों से गंदगी के खिलाफ जंग की अपील का शंखनाद किया है। मंडलायुक्त इसके लिये बैठक भी जोरदारी से किये हैं। शहरवासियों से सड़कों, नालियों और चौराहे आदि पर कूड़ा न फेंकनें की गुजारिश की। समझाया की नगर पालिका की गाड़ी को ही कूड़ा दें। चेतावनी भी दी कि जो लोग कूड़ा या गंदगी फैलाएंगे तो 5 दिसंबर के बाद उनका चालान किया जाएगा।

शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों के अलावा वीडियोग्राफी कराकर गंदगी फैलाने वालों की पहचान होगी। आयुक्त ने नगर पालिका को निर्देश दिए हैं कि कंट्रोल रूम संचालित करें। पालिका की गाड़ी कूड़ा लेने न आए तो वहां सूचना दी जाए।

आयुक्त ने शहर वासियों से कहा कि सार्वजनिक स्थानों को भी अपना ड्राइंगरूम समझें। सिटी मजिस्ट्रेट और क्षेत्राधिकारी को निर्देश दिए कि शहर की ट्रैफिक व्यवस्था के लिए कार्य योजना बनाकर शीघ्र काम शुरू करें। ई-रिक्शा वालों को आगाह कर दिया जाए कि बीच सड़क पर रिक्शा न रोकें।
( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
