26 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
संचारी रोगों को पटकनी हेतु प्रशासन नें ठोंकी ताल: चला दस्तक अभियान
उत्तर प्रदेश

संचारी रोगों को पटकनी हेतु प्रशासन नें ठोंकी ताल: चला दस्तक अभियान

  • विनोद मिश्रा

बांदा। संचारी रोग नियंत्रण के लिये प्रशासन नें ताल ठोंक दी है। इसके लिये दस्तक अभियान शुरू किया गया है। मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य द्वारा कलेक्टर परिसर में समस्त आशा स्टाफ और छात्रों को संचारी रोगों से बचाव की शपथ दिलाई गई। छात्रों की रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया।

आपको बता दे कि जिला संचारी रोगों के गढ़ के रूप में कुचर्चित है।या कहें पूरे प्रदेश में इस विपत्ति के लिये जाना जाता है। इसी क्रम में शासन के निर्देश पर ताल ठोंको और दस्तक दो अभियान शुरू हुआ। यह पूरे अप्रैल माह चलेगा। जिसमें मलेरिया, फाइलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, कालाजार मस्तिक ज्वर आदि रोगों के विषय में जनता को जागरूक किया जाएगा।

संचारी रोगों को पटकनी हेतु प्रशासन नें ठोंकी ताल: चला दस्तक अभियान
Administration beats the beat to beat communicable diseases: Dastak campaign

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बताया कि दस्तक अभियान में घर-घर भ्रमण के दौरान आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा घरों पर स्टीकर लगाए जाएंगे। टीवी के रोगियों का चिन्हीकरण लिस्ट बनेगी। घरों पर जाकर मच्छरों के पैदा होने वाली परिस्थितियों का निरीक्षण होगा। बुखार के केस चिन्हित कर उनकी भी लिस्ट तैयार होगी। बुखार पीड़ितों को निकट के चिकित्सालय में भेजा या संदर्भित किया जायेगा।आई एल आई रोगियों एवं कुपोषित बच्चों की सूची बनेगी। इस दौरान कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन अनिवार्य रूप से होगा।

संचारी रोगों को पटकनी हेतु प्रशासन नें ठोंकी ताल: चला दस्तक अभियान
Administration beats the beat to beat communicable diseases: Dastak campaign

मुख्य विकास अधिकारी नें सीएमओ अनिल कुमार श्रीवास्तव को निर्देश दिये कि संचारी रोग एवं दस्तक अभियान से जुड़े सहयोगियों विभागों में समन्वय हो। संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु स्वच्छता एवं स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसलिए इसका सभी नगरीय निकाय के अधिशासी अधिकारी द्वारा स्वच्छता का व्यापक प्रबंध किया जाए।

संचारी रोगों को पटकनी हेतु प्रशासन नें ठोंकी ताल: चला दस्तक अभियान
Administration beats the beat to beat communicable diseases: Dastak campaign

नगर पालिका एवं नगर पंचायतों द्वारा एंटी लार्वा छिड़काव एवं फागिंग कराई जाए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा संचारी रोगों से बचाव करने हेतु बच्चों को विशेष रूप से जागरूक करें। कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आरएन प्रसाद, डॉ अजय, डॉक्टर पीएन यादव, एस एमओ मीनाक्षी, डीएमसी गुलफाम अहमद, जिला मलेरिया अधिकारी पूजा अहिरवार भी इस अवसर पर उपस्थित रहीं।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : टीकाकरण के बाद संक्रमित हुए मरीज आसानी से पा रहे विजय …

यूपी की आज की बड़ी खबर, महिलाओं से छेड़खानी करने वालों के फोटो/पोस्टर चौराहों पर लगाएं जायेंगे…

City News Uttar Pradesh

नेहरू युवा केंद्र ने मनाया जनजाति गौरव दिवस: भगवान बिरसा मुंडा को किया याद

City News Uttar Pradesh

बच्चों की मोबाइल ‘लत’ पर लगा ब्रेक: रील्स-गेम का खेल हुआ खत्म, लागू हुआ नया नियम !

City News Uttar Pradesh Desk

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें निकाय चुनाव हेतु सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

City News Uttar Pradesh

“खबर का असर” : बालू के अवैध खनन एवं परिवहन में “इंस्पेक्टर समेत तीन पर रिपोर्ट दर्ज”

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़