( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ब्यूरो )
कानपुर । हिस्ट्रीशीटर बदमाश मनोज सिंह को पुलिस अभिरक्षा से भगाने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को मनोज सिंह को गिरफ्तार कर लिया इसके अलावा भाजपा नेता नारायण सिंह के साथ दो अन्य आरोपितों को भी नोएडा से गिरफ्तार कर कानपुर लाया जा रहा है।

भाजपा नेता नारायण सिंह की जन्मदिन पार्टी में हिस्ट्रीशीटर बदमाश मनोज सिंह की मौजूदगी की सूचना पर नौबस्ता पुलिस ने बुधवार को एक गेस्ट हाउस में छापा मारकर मनोज को गिरफ्तार कर लिया था, गिरफ्तारी के बाद नारायण सिंह और उनके अन्य साथियों ने मिलकर पुलिस जीप में बैठे मनोज सिंह को नीचे उतारकर भगा दिया था। इस मामले में पुलिस ने भाजपा नेता नारायण सिंह समेत नौ लोगों के खिलाफ नामजद व 19 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था इस मामले में लगभग आधा दर्जन वीडियो वायरल हुए जिसके आधार पर पुलिस ने आठ आरोपियों की पहचान की थी, पुलिस ने रणधीर सिंह तोमर को गुरुवार गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

गिरफ्तारी को लेकर लगाए जा रहे थे कयास: प्रकरण में नारायण सिंह भदौरिया, मनोज सिंह, रॉकी यादव, विकास तिवारी, रॉबिन सक्सेना राजबल्लभ पांडेय, धीरू शर्मा और रणधीर सिंह तोमर की शिनाख्त हुई थी। पुलिस रणधीर सिंह तोमर को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक सभी आरोपितों के मोबाइल फोन नंबर पुलिस ने जुटा लिए थे। इन नंबरों को सर्विलांस पर लिया गया था। सर्विलांस की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस मान रही थी कि मुख्य आरोपित मनोज सिंह इस समय शहर में नहीं है।

आकाश कुलहरि (अपर पुलिस आयुक्त) ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार को 25000 का इनामी मनोज सिंह को सर्वोदय हॉस्पिटल बर्रा के सामने से गिरफ्तार कर लिया था। दोपहर बाद पुलिस ने भाजपा नेता नारायण सिंह भदौरिया और उनके साथी रॉकी यादव और गोपाल शरण चौहान को भी गिरफ्तार कर लिया इन अभियुक्तों को नोएडा से गिरफ्तार किया गया इन्हें कानपुर लाया जा रहा है। प्रकरण में अभियुक्तों की गिरफ्तारी में एसीपी गोविंद नगर विकास पांडे प्रभारी निरीक्षक बर्रा हरमीत सिंह प्रभारी निरीक्षक रेल बाजार रवि श्रीवास्तव का विशेष योगदान रहा।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
