- विनोद मिश्रा
बांदा । जिले में बालू के अवैध खनन और परिवहन पर खनन आधिकारी सुभाष सिंह का कठोर डंडा चटक रहा है इसी क्रम में कल देर रात ओवरलोड 25 ट्रकों को सीज कर वैधानिक कार्यवाही की गई । इसके चलते खनन माफियाओं में बेचैनी बढ़ गयी है।

दरहसल जिला आधिकारी आनंद कुमार ने अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ सख्त कार्यवाही के निर्देश खनन विभाग को दे रखे है । इसी क्रम में खनिज आधिकारी सुभाष सिंह कठोर रुख अपनाए हुए लगातार बालू माफियाओं को चुनौती दे रहे है । इस प्रकार कल देर शाम छापामार कार्यवाही खदानों पर की गई और 25 ट्रक पकड़े गए । खनन आधिकारी सुभाष सिंह की पहल पर खनन निरीक्षक जितेंद्र मय फोर्स के खप्टिहा कला खदान के खंड संख्या 100/1 पर पहुचे तो भगदड़ मच गई वहां 13 ट्रक बालू से ओवरलोड पाए गए । इसी तरह पैलानी में 7 ट्रक के आलावा कोतवाली देहात के पास ओवरलोड 5 ट्रक तथा पैलानी के पास कालेस्वर मंदिर के निकट 1 ट्रक ओवरलोड पकड़ा गया ।

खनिज आधिकारी सुभाष सिंह ने बताया कि ट्रकों में 600 घनमीटर बालू ओवरलोड थी इन मामलो में खदान मालिकों को नोटिस देने के साथ साढ़े सात लाख रुपया जुर्माना किया गया है जिसकी वसूली की जाएगी ।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
