25.8 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : चिंतनीय स्थिति, बिना सेना कैसे पराजित होगा “कोरोना ” ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सूत न कपास कोरोना निपटने की कोशिश कैसे हो कामयाब। बांदा में स्वास्थ विभाग जब स्वास्थ कर्मियों की अत्यधिक कमी से जूझ रहा है तो कोरोना की दूसरी सुनामी कहर से क्या खाक निपटेगा। हकीकत यह है की स्वास्थ कर्मचारियों की कमी से कोरोना से नहीं निपटा जा सकता! हाँ निपटने में कामयाबी के आंकड़े जरूर रेत के महल की तरह दुरुस्त किये जा सकते हैं! और हो भी ऐसा ही रहा हैं! अब चौंकाने वाली जानकारी जानिये। राजकीय मेडिकल कालेल में डाक्टर से लेकर स्टाफ नर्सो की कमी हैं। मेडिकल कालेज में 75 स्टाफ नर्सो की कमी हैं। जिला अस्पताल में स्टाफ नर्सो एवं डाक्टरों की बेहद कमी हैं।

यही हाल सामुदायिक स्वास्थ केन्द्रो एवं प्राथमिक एवं उप स्वास्थ केन्दों का हैं। कैसे मान लिया जाऐ की स्वास्थ कर्मचारिन यों की कमी होते हुये कोरोना के कहर से हकीकत में बांदा का स्वास्थ विभाग निपट पायेगा। यह तो वही बात हुई बिना सेना के युध्द जीत लेना। आश्चर्य का विषय हैं की जिले की प्रशासनिक स्वास्थ समिति को शासन स्तर से स्वास्थ कर्मियों की भर्ती के लिये गंभीरता से पत्राचार करना चाहिए। मेडिकल कालेज में भी स्वास्थ कर्मचारिनयोंके रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए गजब की खामोशी हैं।आखिर कैसे मान लिया जाऐ की कोरोना की दूसरी लहर के कहर से निपटने के लिए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने चौकसी बढ़ाई है।
हालांकि डीएम आनंद कुमार सिंह के निर्देश पर जनपद में ग्राम और मोहल्ला स्तर पर 220 निगरानी समितियां गठित की गई हैं।
डीएम ने सीएमओ डा. एनडी शर्मा को निर्देश दिया कि दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों का रेलवे स्टेशन और बस अड्डे में कोविड टेस्ट कराया जाए। ऐसे लोगों की सूचना प्रभारी चिकित्साधिकारियों और तहसील स्तरीय प्रशासनिक अधिकारियों को दी जाए। बाहरी राज्यों से आने वालों को एक हफ्ते घर में क्वारंटीन रहना होगा।लेकिन डीएम आनंद सिंह का ध्यान हम स्वास्थ कर्मचारिनयों की कमी दूर कराने की ओर भी आकृष्ट कराना चाहते हैं क्योकि वह कुशल प्रशासक हैं और वह अपने प्रयास से इस समस्या का निदान कर सकते हैं। दूसरी ओर सीएमओ एनडी शर्मा ने बताया जुकाम, खांसी, बुखार के लक्षण वाले मरीजों की भी जांच कराई जा रही है। पॉजिटिव आने पर उन्हें होम आइसोलेशन या कोविड अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।

जिलाधिकारी की पत्नी सीमा सिंह सहित कंचन निगम को वैक्सीन लगाई गई। सीएमओ डा. एनडी शर्मा खुद उपस्थित रहे। सीएमओ ने जनपद के 45 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों से अनुरोध किया कि कोविड टीका लगवाया कर कोरोना से बचने और बचाने में सहयोग करें।


चिंतनीय विषय यह हैं की जनपद में कोरोना संक्रमण का दायरा बढ़ता जा रहा है। सरकारी आंकडो में यह शतक की ओर बढ़ रहा हैं।राजकीय मेडिकल कालेज प्रधानाचार्य डा. मुकेश यादव ने बताया कि उनके यहां आइसोलेशन वार्ड में नौ कोरोना मरीज भर्ती हैं।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में हनुमान मंदिरों में गूंजा : “को नहि जानत है जग में कपि संकट मोचन नाम तिहारो”

पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें कहा : जन सेवा ही मेरी ‘भीष्म प्रतिज्ञा’ !

डीएम नगेंद्र का गजब निर्णय: सुधरेगी विजली, बनेंगे तीन नये स्टेशन

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नसीमुद्दीन का आरोप: बसपा दलित औऱ मुस्लिम विरोधी

City News Uttar Pradesh

News : चाचा को पता चला भतीजी का चौंकाने वाला राज, षड्यंत्र रच प्रेमी को उतारा मौत के घाट…

City News Uttar Pradesh

मोंथा ने छोड़ा मोर्चा : बदला मौसम का मिजाज, सूर्य नें दिये दर्शन

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़