City News Uttar Pradesh
लेडी सिंघम के रूप में मशहूर हैं बांदा की नयी जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल
उत्तर प्रदेश

लेडी सिंघम के रूप में मशहूर हैं बांदा की नई जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बांदा की नई जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल अपनी कार्यशैली के लिये लेडी सिंघम के रूप में मशहूर हैं। बालू माफियाओं के छक्के छुड़ाने में वह काफी चर्चित रह चुकी हैं। बांदा डीएम पद पर नियुक्ति के पहले वह फिलहाल विशेष सचिव चिकित्सा शिक्षा के पद पर कार्यरत थीं।

लेडी सिंघम के रूप में मशहूर हैं बांदा की नयी जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल
Banda’s new District Magistrate Durga Shakti Nagpal is famous as Lady Singham

आपको बता दें कि लेडी सिंघम के नाम से मशहूर दुर्गा शक्ति नागपाल का जन्म 25 जून, 1985 को रायपुर (छत्तीसगढ़) में हुआ था। दिमाग से मेधावी और मिजाज से तेज तर्रार दुर्गा नागपाल ने पहले कम्‍प्‍यूटर इंजीनियरिंग में स्नातक किया था लेकिन उनका लक्ष्य प्रशासनिक सेवा था और इसके लिए इन्होंने जी-तोड़ मेहनत की और अपने लक्ष्य को हासिल भी किया। साल 2008 में वो आईआरएस चुनी गईं थी, लेंकिन इससे वो संतुष्ट नहीं हुई। उन्होंने फिर से एग्जाम दिया और उनका चयन आईएएस के लिए हुआ। उनकी पहली पोस्टिंग मोहाली थी।

लेडी सिंघम के रूप में मशहूर हैं बांदा की नयी जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल
Banda’s new District Magistrate Durga Shakti Nagpal is famous as Lady Singham

दुर्गा नागपाल ने 2011 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी अभिषेक सिंह से शादी की जिसके बाद इनका तबादला गाजियाबाद हो गया। उनकी पोस्टिंग गौतमबुद्ध नगर में एसडीएम के रूप में हुई। यह भी बता दें कि अभिषेक भी मूल रूप से छत्तीगढ़ के ही हैं। 22 फरवरी 1983 को जन्मे अभिषेक ने दिल्ली विवि से स्नातक किया था और वो साल 2011 में भारतीय प्रशासनिक सेवा के लिए चुने गए। वो और उनकी पत्नी दुर्गा दोनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चित रहते हैं।

लेडी सिंघम के रूप में मशहूर हैं बांदा की नयी जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल
Banda’s new District Magistrate Durga Shakti Nagpal is famous as Lady Singham

दुर्गा पहली बार लाइमलाइट में तब आई थीं जब उन्होंने यमुना नदी के खादर में रेत से भरी 300 ट्रॉलियों को अपने कब्जे में ले लिया था। उन्होंने खनन माफियाओं के खात्मे के लिए विशेष उड़न दस्तों का गठन भी किया था ,लेकिन वो सिस्टम की राजनीति का शिकार हुई थीं। इस वजह से उन्हें सस्पेंड भी किया गया था। जिस पर आईएएस ऐसोसिएशन ने दुर्गा शक्ति नागपाल के सस्पेंशन पर विरोध जताया था। इस मामले ने काफी तूल पकड़ा था जिसके लिए तत्कालीन यूपी सरकार को तत्काल इन्हें बहाल करना पड़ा था।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

देशभक्ति की ‘मिसाल’ बनी बांदा की तिरंगा यात्रा: सेना के शौर्य को किया सलाम

City News Uttar Pradesh

यूपी : घर में था अवैध हथियार का कारखाना, ATS की छापेमारी में पिस्टल-रिवॉल्वर समेत कई असलहे जब्त, छह लोग गिरफ्तार …

बांदा सदर से सपा टिकट : वैश्य एवं मुस्लिम में से हो सकते हैं प्रत्याशी ! …

City News Uttar Pradesh

फाइलेरिया की दवा खाने के बाद आधा दर्जन की हालत बिगड़ी, डाक्टर बोले खाली पेट हुई दिक्कत

City News Uttar Pradesh

मोटे अनाज की मोटी मांग : मोटा मुनाफा कमा रहे दुकानदार

City News Uttar Pradesh

बाप रे बाप : एमपी की बारिश से केन नदी फिर लाल निशान पार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़