24.6 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
बालू माफियाओं के हौसले बुलंद : "सईयां भये थानेदार भय काहे का",किसानों का प्रदर्शन !
उत्तर प्रदेश

बालू माफियाओं के हौसले बुलंद : “सईयां भये थानेदार भय काहे का”, किसानों का प्रदर्शन !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बालू माफियाओं और पुलिस की गलबहियां किसानों के लिये खलनायक बन गई हैं। अपने खेतों से बालू भरे ट्रक न निकलने देने पर पुलिस नें किसानों के विरुद्ध 107/17का मुकदमा कायम कर दिया। इसके विरोध में किसान लामबंद हो सपरिवार तहसील में प्रदर्शन कर जमानत कराईऔर ज्ञापन दिया। न्याय की गोहार लगाई।

बालू माफियाओं के हौसले बुलंद : "सईयां भये थानेदार भय काहे का",किसानों का प्रदर्शन !
The spirits of the sand mafia raised: “Saiyan Bhaye Thanedar Bhaya Kahe Ka”, farmers’ demonstration

मामला थाना मटौंध क्षेत्र के ग्राम मरौली का हैं। यहां किसानों की जमीन से खंड चार और खंड छह वाले बालू माफिया जबरन रास्ता बनाकर बालू भरे ट्रकों का दबंगई से अवैध परिवहन करने लगे। गांव के एक दर्जन से अधिक लोगों नें विरोध स्वरूप अपने खतों में बांस बल्लिया गाड कर रास्ता रोका। पुलिस को भी सूचना दी। परिणाम न्याय मिलने की बजाय डेढ़ दर्जन ग्रामीणो के विरुद्ध 107/17 के तहत मुकदमा कायम कर दिया गया।

बालू माफियाओं के हौसले बुलंद : "सईयां भये थानेदार भय काहे का",किसानों का प्रदर्शन !
The spirits of the sand mafia raised: “Saiyan Bhaye Thanedar Bhaya Kahe Ka”, farmers’ demonstration

यहां यह भी उल्लेखनीय है की कुछ दिनों पहले राजस्व विभाग की टीम नें मौके पर पैमाइश की तो नाप किसानों के पक्ष में गई, पर मटौंध थाना प्रभारी अरविंद सिंह गौर की माफियाओं के प्रति कथित मेहरबानियां संबंधित बालू खंड खदान वालों के हौसले बुलंद किये हैं।

बालू माफियाओं के हौसले बुलंद : "सईयां भये थानेदार भय काहे का",किसानों का प्रदर्शन !
The spirits of the sand mafia raised: “Saiyan Bhaye Thanedar Bhaya Kahe Ka”, farmers’ demonstration

किसानों के हितों पर बुलडोजर चल रहा है। किसानों के लिए कहावत बन गई है माफियाओं के “सैंया भये थानेदार अब डर काहे का”।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

News : डकैती करने आए बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, गोलीबारी में घायल हुए दो बदमाश…

डाक्टर नीलम सिंह और सेवर्स आफ लाइफ ने जच्चा-बच्चा की बचाई जान, सफल आपरेशन को दिया अंजाम

राइफल क्लब मैदान को ‘बेचने’ की साजिश: खिलाड़ियों ने प्राधिकरण को ‘ललकारा’

City News Uttar Pradesh

बांदा में लव जेहाद प्रकरण : शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, सात गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

भाजपा नेता के सवाल पर विपक्षी दलों में हलचल : गरीबी के आधार पर जनगणना हो, जातीय क्यों ?

मंत्री रामकेश ने जरुरतमंदो के चेहरे पर लाई मुस्कान: सरकारी योजनाओं पर दिया जोर

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़