City News Uttar Pradesh
डाक्टर नीलम सिंह और सेवर्स आफ लाइफ ने जच्चा-बच्चा की बचाई जान, सफल आपरेशन को दिया अंजाम
उत्तर प्रदेश

डाक्टर नीलम सिंह और सेवर्स आफ लाइफ ने जच्चा-बच्चा की बचाई जान, सफल आपरेशन को दिया अंजाम

  • विनोद मिश्रा

बांदा। रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में कार्यरत स्त्री व प्रसूति रोग विशेषज्ञ डाक्टर नीलम सिंह एम एस गायनी गोल्ड मेडलिस्ट ने एक बार फिर एक गर्भवती महिला आरती पत्नी प्रेमशंकर निवासी परशुराम तालाब का सफल आपरेशन करके जच्चा बच्चा की जान बचाई है ।

डाक्टर नीलम सिंह और सेवर्स आफ लाइफ ने जच्चा-बच्चा की बचाई जान, सफल आपरेशन को दिया अंजाम
Dr. Neelam Singh and Savers of Life saved the lives of the mother and child, performed a successful operation

शहर के परशुराम तालाब की रहने वाली आरती अवस्थी 22 वर्ष पत्नी प्रेम शंकर अवस्थी गर्भवती थीं उनके परिजन उन्हें प्रसव के लिए सरकारी अस्पताल ले गए लेकिन खून की अत्यधिक कमी एवम पीलिया होने के कारण आरती को हायर सेंटर कानपुर रेफर कर दिया गया था।ऐसे में आरती के परिजन आरती को लेकर चिल्ला रोड स्थित नंदराज हॉस्पिटल में डाक्टर नीलम सिंह के पास ले गए जहां डाक्टर नीलम सिंह ने मरीज को आईसीयू में भर्ती करके खून चढ़वाने और पीलिया का इलाज कराने की सलाह दी।

डाक्टर नीलम सिंह और सेवर्स आफ लाइफ ने जच्चा-बच्चा की बचाई जान, सफल आपरेशन को दिया अंजाम
Dr. Neelam Singh and Savers of Life saved the lives of the mother and child, performed a successful operation

मरीज के पास कोई डोनर नहीं था तो सेवर्स ऑफ लाइफ ब्लड डोनर नेटवर्क के अध्यक्ष सलमान खान से मरीज के लिए खून देने की अपील की गई। सलमान खान ने मरीज की हालत को देखते हुए 3 दिनों में चार बोतल खून की व्यवस्था कराई। मरीज की स्थिति तो बेहतर हो रही थी परंतु बच्चे की धड़कन खराब होने के कारण डाक्टर नीलम सिंह ने नंदराज हॉस्पिटल में आरती का सफल ऑपरेशन सेवर्स आफ लाइफ के सहयोग से कर दिया। आपरेशन के बाद जच्चा बच्चा दोनो स्वस्थ है कुछ दिन मरीज को अपनी देख रेख में रखने के बाद शुक्रवार को डाक्टर नीलम सिंह ने आरती की छुट्टी कर दी । इस तरह डाक्टर नीलम सिंह और सेवर्स आफ लाइफ से सहयोग से एक गर्भवती और उसके बच्चे की जान बच गई ।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में योगी महाराज की साख दांव पर: पीडब्लूडी द्वारा गढ्ढा मुक्ति में तीन करोड़ का बंदर-बांट !

City News Uttar Pradesh

धान के खेत में शराब पार्टी : सुबह खेत में लाश मिलने से मचा हड़कंप

आजादी का अमृत महोत्सव : “हर घर तिरंगा” अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 75 शिक्षक हुए सम्मानित, जल शक्ति राज्य राज्य मंत्री रामकेश और डीएम ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया उत्साह

City News Uttar Pradesh

डीएम दीपा की बालू एवं भू माफियाओं पर नजरें हुई टेढ़ी : अवैध खनन एवं परिवहन पर सख्ती

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश की रणनीति से आर.के का चुनावी रथ बांदा विधान सभा कर गया पार !

City News Uttar Pradesh

महिलाओं ने कठिन तपस्या के साथ मनाया हरतालिका तीज का त्योहार

ब्रेकिंग न्यूज़