28.9 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
शादी के सात वचन नहीं निभाया : प्रेमी के साथ हो गई फरार
उत्तर प्रदेश

दो बच्चों की मां जेवर और लाखों की नगदी ले प्रेमी संग हुई फरार : बैंक जाने के बहाने निकली थी घर से

  • विनोद मिश्रा

बांदा। दो बच्चों की मां को प्रेमी संग फरार हो गई। साथ ही लाखों की नगदी एंव जेवरात भी ले गई। पति जब काम से घर लौटा तो बच्चों ने भोला वर्मा के साथ जाने की बात बताई। जिसके बाद पति ने पत्नी की तलाश शुरू की पर कोई पता नहीं चला। पीड़ित ने पुलिस में मामला दर्ज कराया और प्रेमी पर बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया।

दो बच्चों की मां जेवर और लाखों की नगदी ले प्रेमी संग हुई फरार : बैंक जाने के बहाने निकली थी घर से
The mother of two children absconded with her lover with jewelery and cash worth lakhs

अतर्रा निवासी युवक ने थाने में तहरीर देते हुए बताया की वह सब्जी मंडी में पल्लेदारी का काम करता है। जब वह घर पहुंचा तो उसकी पत्नी घर में नजर नहीं आई। बच्चों से उनकी मम्मी के बारे में पूछा तो बताया की वह भोला वर्मा के साथ बैंक गई है। जिसके बाद उसने घर पर काफी देर इंतजार किया। जब पत्नी नहीं लौटी तो उसने तलाश शुरू की पर वह कहीं नहीं मिली फिर उसने बच्चों से और जानकारी ली।

दो बच्चों की मां जेवर और लाखों की नगदी ले प्रेमी संग हुई फरार : बैंक जाने के बहाने निकली थी घर से
The mother of two children absconded with her lover with jewelery and cash worth lakhs

यह भी बताया की जब वह काम पर चला जाता था तो भोला वर्मा चुपचाप घर आया करता था और उन्हें धमकी देता था की अगर पापा को कुछ बताया तो मार देगा। उसने घर की अलमारी देखी। जिससे जेवरात गायब थे और पत्नी के खाते में जमा 1 लाख 10 हजार रुपए भी गायब थे। जो मकान बनवाने के लिए जमा कराए थे। अब पुलिस जांच में जुट गई है और महिला की तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी मनोज शुक्ला का कहना है सर्विलांस के माध्यम से महिला को ट्रेस करने को कोशिश की जा रही है। महिला के मिलने के बाद कोर्ट में बयान के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

राजेश दीक्षित की अगुवाई में ‘बांदा से लखनऊ’ तक ‘हुंकार’: ‘वोट चोरी’ पर कांग्रेस का संग्राम !

City News Uttar Pradesh Desk

UP Coronavirus Update : उत्तर प्रदेश में 24 घंटे में 208 मरीजों ने तोड़ा दम, 35614 नए संक्रमित आए सामने …

Banda- बालू की ढुलान में रेलवे कूदा, करेगा कमाई, ट्रकों की आफत आई !

City News Uttar Pradesh

गजब: बुन्देलखंड का उद्धार, सजावटी मछलियां करेगी मालामाल !

City News Uttar Pradesh

सदर प्रत्याशी प्रकाश दिवेदी नें चुनावी रणनीति, बना दी अभेद्य दुर्ग !

City News Uttar Pradesh

यूपी: प्रदेश के सभी ज‍िलों में जाएगी आयोग की टीम, तीन माह में तैयार हो जाएगी ओबीसी आरक्षण की रिपोर्ट

ब्रेकिंग न्यूज़