City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

यूपी : हमीरपुर में भतीजी की धारदार हथियार से हत्या कर शव के किए टुकड़े, बोरबेल में डालकर ढक्कन से किया था बंद …

 

हमीरपुर : हमीरपुर के कुरारा में आठ बीघे जमीन की लालच में एकलौती भतीजी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। शव बोरबेल में छिपाने के लिए धारदार हथियार से टुकड़े किए। बोरबेल में शव डालने के बाद उस पर ढक्कन लगा दिया। जांच में जुटी पुलिस ने 38वें दिन गुरुवार को घटना का खुलासा किया। शव बरामद कर युवती के हत्यारोपी चचेरे भाई और चाचा को गिरफ्तार किया है।

तीसरे की तलाश जारी है। हत्या के तरीके को देख लोग कांप गए। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली है। थानाक्षेत्र की ग्राम पंचायत ककरऊ के मजरा करियापुर निवासी स्व. रघुवीर यादव की एकलौती पुत्री नेहा (21) 16 फरवरी को गायब हुई थी। उसी दिन युवती की मां रामकुमारी अपने मायके छतरपुर (मध्य प्रदेश) गईं थीं। लौटने पर 19 फरवरी को उन्होंने पड़ोसी युवक कपूर सिंह के खिलाफ पुत्री के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एक माह से ज्यादा समय गुजरने के बावजूद नेहा का कोई सुराग नहीं लगा। इधर पुलिस कपूर सिंह पर शक कर रही थी, लेकिन जांच में पुलिस को ऐसा कुछ नहीं मिला। इसके बाद पुलिस का शक नेहा के चाचाओं की ओर घूमा।


पुलिस ने नेहा के चचेरे चाचा मुलायम सिंह, चचेरे भाई शैलेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पूरी घटना से पर्दा उठ गया। जो कहानी निकलकर सामने आई, उसे सुनकर लोग कांप गए। पुलिस के अनुसार हत्यारोपियों ने नेहा को 16 फरवरी की रात ही मार डाला था। हत्या के बाद उसका बायां हाथ शरीर से अलग कर शव को करियापुर-ककरऊ के बीच निजी बोरबेल में डालकर ढक्कन बंद कर दिया था। मृतका की मां ने मुलायम, शैलेंद्र और सगे देवर रणधीर सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस रणधीर की तलाश में जुटी है। मृतका की मां ने बताया बेटी का आधार कार्ड न मिलने पर उसके भाग जाने की शंका थी। महिला ने आरोपियों से अपनी जान का खतरा भी बताया है।

एसओ बांके बिहारी ने बताया तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। बताया मृतका के प्रेम प्रसंग की चर्चाएं रहीं, इसलिए जांच से गुमराह हो गए थे। एक हत्यारोपी फरार है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसपी एनके सिंह ने बताया वारदात के पीछे संपत्ति हड़पने का लालच है। जल्द ही तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कमीशन में दफ़न हुआ विकास ? बांदा-टांडा मार्ग की एक दिन में ‘खुली’ कलई, जिम्मेदार मौन ?

City News Uttar Pradesh Desk

चित्रकूट : पत्नी को लोहे की पटरी से इतनी बेरहमी से पीटा की तड़पकर चली गई जान, फरार पति को तलाश रही पुलिस

City News Uttar Pradesh

अंकित बासू नें नवरात्र में सफाई अभियान का बना दिया रिकार्ड : जन चर्चा में हो गये शुमार

City News Uttar Pradesh

लापरवाही की हद : डेंगू का रोग बरपा रहा “कहर”, सरकारी चिकत्सक कह रहे हैं “वायरल”

गजब की तैयारी बनों होशियार : बांदा खेल-कूद में अब बनायेगा “नवाब” ! …

City News Uttar Pradesh

बिना टिकट यात्रा करा रहा परिचालक बर्खास्त : एफआईआर दर्ज

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़