City News Uttar Pradesh
लापरवाही की हद : डेंगू का रोग बरपा रहा "कहर", सरकारी चिकत्सक कह रहे हैं "वायरल"
उत्तर प्रदेश

लापरवाही की हद : डेंगू का रोग बरपा रहा “कहर”, सरकारी चिकत्सक कह रहे हैं “वायरल”

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बुखार औऱ डेंगू का कहर काल बनता जा रहा हैं। आश्चर्य यह की प्लेटलेंस घटने के बावजूद डेंगू के लक्षणों की जांच आखिर क्यों नहीं कराई जा रही। सरकारी और निजी अस्पतालों में बुखार पीड़ितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। ताजी रिपोर्ट के मुताबिक जिला अस्पताल में 16 और रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में 13 बुखार पीड़ित गंभीर हालत में भर्ती हैं ।

लापरवाही की हद : डेंगू का रोग बरपा रहा "कहर", सरकारी चिकत्सक कह रहे हैं "वायरल"
The extent of negligence: Dengue disease is wreaking havoc, government doctors are saying “viral”

इन्हें लगातार तेज बुखार बना हुआ है। खून की जांच में प्लेटलेट्स कम मिले हैं। डॉक्टर वायरल फीवर मान रहे हैं।मरीजों की भीड़ का आलम यह हैं की बेड न मिलने पर स्ट्रेचर पर ही इलाज की बाध्यता हैं। एहतियातन इनकी डेंगू की जांच नहीं कराई जा रही।

लापरवाही की हद : डेंगू का रोग बरपा रहा "कहर", सरकारी चिकत्सक कह रहे हैं "वायरल"
The extent of negligence: Dengue disease is wreaking havoc, government doctors are saying “viral”

जिला अस्पताल की ओपीडी में मंगल वार को करीब 1100 मरीज इलाज कराने पहुंचे। इनमें करीब 30 प्रतिशत बुखार पीड़ित थे । फिजीशियन डॉ. एसडी त्रिपाठी और डॉ. हृदयेश पटेल ने इनका इलाज किया। ट्रामा सेंटर में डॉ. विनीत सचान ने बुखार के गंभीर मरीजों को भर्ती किया।

लापरवाही की हद : डेंगू का रोग बरपा रहा "कहर", सरकारी चिकत्सक कह रहे हैं "वायरल"
The extent of negligence: Dengue disease is wreaking havoc, government doctors are saying “viral”

रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में की ओपीडी में 1159 मरीज इलाज कराने पहुंचे। इनमें करीब 200 से ज्यादा बुखार पीड़ित थे। गंभीर 13 मरीजों को भर्ती किया गया है। हालांकि इनमें डेंगू के लक्षण नहीं बताए गए। मगर निजी अस्पतालों में डेंगू का इलाज हो रहा हैं। तेज बुखार औऱ 50 से 70हजार प्लेटलेंस पर निजी चिकित्सालय डेंगू की दवाएं दी जा रहीं हैं।

लापरवाही की हद : डेंगू का रोग बरपा रहा "कहर", सरकारी चिकत्सक कह रहे हैं "वायरल"
The extent of negligence: Dengue disease is wreaking havoc, government doctors are saying “viral”

आपको बता दें की जिले में कुछ दिनों से डेंगू पीड़ित मिल रहे हैं। हाल में एक महिला की भी मौत हो चुकी है। प्राइवेट अस्पताल के डाक्टर बताते है की की दस फीसदी तक बुखार के ऐसे मरीज है जिनकी प्लेटनेस बहुत कम है। इसे डेंगू का ही लक्षण माना जाना चाहिये।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सर्किट हाउस नदियों के नाम से हुआ ओत -प्रोत : “जल हीजीवन है” का दिलायेगा “होश”

बांदा बाजार से लोहा सरिया गायब : कालाबाजारी का चरमोत्कर्ष !

छत्तीस बच्चों की तबीयत बिगड़ने से हड़कंप: विद्यालय में लापरवाही की खुली पोल

City News Uttar Pradesh

बांदा के शिक्षक बदायूं में फूंकेंगे आंदोलन का हल्ला बोल बिगुल : डीएम को ज्ञापन दिया

City News Uttar Pradesh

Banda : कोरोना की लहर, डीएम नें पालिका पर कसी जिम्मेदारी की लगाम …

चित्रकूट में करोड़ों का बस स्टैंड बना ‘सफेद हाथी’ : भटक रहे यात्री

ब्रेकिंग न्यूज़