27.8 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
सांसद को नीची, पति को ऊंची कुर्सी: अफसरों की 'चमचागिरी' ने तोडा प्रोटोकॉल, लोकतंत्र शर्मसार !
उत्तर प्रदेश

सांसद को नीची, पति को ऊंची कुर्सी: अफसरों की ‘चमचागिरी’ ने तोडा प्रोटोकॉल, लोकतंत्र शर्मसार !

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। अफसरों की ‘चमचागिरी और प्रोटोकॉल’ की ‘धज्जियाँ’ उड़ाने का ‘ताज़ा नमूना’ सामने आया है। यह दृश्य ‘लोकतंत्र के माथे पर कलंक’ की तरह ‘चिपक’ गया है। सरकारी बैठक में ‘न सिर्फ सांसद का अपमान हुआ, बल्कि लोकतांत्रिक गरिमा’ भी ‘तार-तार’ हो गई।

सांसद को नीची, पति को ऊंची कुर्सी: अफसरों की 'चमचागिरी' ने तोडा प्रोटोकॉल, लोकतंत्र शर्मसार !

मामला विकास भवन का है, जहां ‘मत्स्य विभाग’ की बैठक में सांसद कृष्णा पटेल को ‘निचली कुर्सी’ पर बैठा दिया गया, जबकि उनके पति एवं प्रतिनिधि पूर्व मंत्री शिवशंकर पटेल को मुख्य अतिथि जैसी ‘बड़ी कुर्सी’ थमा दी गई। यह नजारा देखकर हर कोई ‘दंग’ रह गया। बैठक की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों में ‘गूढ़ चर्चा’ छिड़ गई। आखिर अफसर, क्यों ‘चमचागिरी’ में ‘सांसद के अधिकारों’ की सरेआम अनदेखी कर बैठे?

सांसद को नीची, पति को ऊंची कुर्सी: अफसरों की 'चमचागिरी' ने तोडा प्रोटोकॉल, लोकतंत्र शर्मसार !

मत्स्य उत्पादन बढ़ाने को लेकर आयोजित इस बैठक में सांसद कृष्णा पटेल बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थीं। वहीं उनके पति शिवशंकर पटेल सिर्फ प्रतिनिधि के तौर पर आए थे। नियम साफ कहते हैं कि सांसद की गरिमा सर्वोपरि होती है और बैठक में दिशा-निर्देश वही देंगे। लेकिन अफसरों की ‘अजब-अनूठी’ कार्यशैली ने सारी ‘परंपरा’ पलट दी।

सांसद को नीची, पति को ऊंची कुर्सी: अफसरों की 'चमचागिरी' ने तोडा प्रोटोकॉल, लोकतंत्र शर्मसार !

सांसद पति को ‘बड़ी कुर्सी’ पर बैठा दिया गया, जबकि सांसद पत्नी को उनके बगल में ‘छोटी कुर्सी’ पर ‘ठेल’ दिया गया। इतना ही नहीं, बैठक में निर्देश देने का काम भी सांसद पति करते रहे और सांसद पत्नी महज़ ‘हामी’ भरती नज़र आईं। अधिकारियों की इस करतूत ने ‘प्रोटोकॉल की मर्यादा’ ही ‘चकनाचूर’ कर ‘लोकतंत्र के मूल ढांचे पर चोट’ किया। क्या यही है लोकतंत्र की मर्यादा ? ‘सांसद सिर्फ नाम की रह गईं, असली ताकत पति के हाथों में हैं’ ! माना तो यही जा रहा है की इस बैठक में ‘अफसरों की चमचागिरी बेशर्म हद’ तक पहुंच गई ?

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सीएम योगी का राहुल-अखिलेश पर प्रहार: बताया-भस्मासुर, कहा- देश के लिए खतरनाक दोनों लड़कों की जोड़ी

ऑनलाइन व्यापार से प्रभावित हो रहा खुदरा व्यापार: व्यापारियों ने सरकार से लगाई गुहार

विधायक प्रकाश नें लगाई गावों में जन चौपाल : देखें चल रहे विकास कार्य …

City News Uttar Pradesh

बांदा रेड अलर्ट : पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान …

City News Uttar Pradesh

तिरंगा कार्यक्रम : मंत्री रामकेश, विधायक प्रकाश एवं डीएम की रैलियों नें मचाई धूम, देश भक्ति के रंग में रंगा बांदा

City News Uttar Pradesh

आदिवासी घाटी में ‘टूटती साँसों’ को मिली राहत: जहाँ सरकारें मौन, वहाँ सेवा ने संभाली ‘कमान’

ब्रेकिंग न्यूज़