24.2 C
Lucknow
October 16, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

News- पुलिस लाइन में हेड कांस्टेबल ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप…

 

मुरादाबाद- मुरादाबाद पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल मजहर हुसैन ने खुद को कार्बाइन से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस कर्मी द्वारा उठाए गए आत्मघाती कदम से पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर आईजी रमित शर्मा और एसएसपी प्रभाकर चौधरी मौके पर पहुंच गए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जा रहा है। एसएससी प्रभाकर चौधरी के मुताबिक, हेड कांस्टेबल पीलीभीत जनपद के बीसलपुर गांव का रहने वाला था।

मुरादाबाद में पिछले 2 साल से तैनात था। बताया जा रहा है कि हेड कांस्टेबल मजहर हुसैन 10 दिन का अवकाश लेकर घर गया था, लेकिन मजहर हुसैन 10 दिन गैरहाजिर भी रहे। बुधवार शाम मजहर हुसैन ने पुलिस लाइन में आमद कराई थी।

गुरुवार दोपहर 12:50 पर उन्होंने पुलिस लाइन के बैरक संख्या एक के बेड नंबर चार पर खुद को गोली मार ली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर जांच पड़ताल की और कार्बाइन को भी कब्जे में ले लिया गया। एसएससी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है परिवार को भी सूचना दे दी गई है वह भी जल्दी मुरादाबाद पहुंच जाएंगे।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

महोबा : घर के बाहर बैठे पड़ोसियों से युवक बोला, अपने पेट मा चाकू मार कै मर जाहैं और फिर खुद को मार ली चाकू, हुई मौत

खुशखबरी : बेइलाज का बांदा में होगा इलाज, मेडिकल कालेज करेगा कमाल

City News Uttar Pradesh

अदालत नें कसा शिकंजा: गैंगस्टर एक्ट में ‘पिता-पुत्र’ को ‘पांच-पांच’ साल की सजा

City News Uttar Pradesh Desk

हर रात रेलवे से टूटता है यात्रियों का संपर्क : आईआरसीटीसी जारी रहा अलर्ट

City News Uttar Pradesh

मंदिर के पुजारी की नुकीले हथियारों से गोद कर हत्या: गांव में सनसनी का आलम

मनरेगा पर सियासी संग्राम: कांग्रेस ने ‘गांवों’ में खोला मोर्चा, कहा केंद्र सरकार ‘मजदूर विरोधी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़