- विनोद मिश्रा
मशहूर टाइम मैगजीन ने 100 प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची जारी की है. इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम शामिल है। पीएम मोदी के अलावा सूची में नागरिकता कानून के खिलाफ दिल्ली के शाहीनबाग में हुए आंदोलन का चेहरा रहीं 82 साल की बिल्किस बानो को मैगजीन ने विश्व के 100 प्रभावशाली लोगों में शामिल किया है।
बिल्किस बानो शाहीनबाग की दादी के नाम से भी जानी जाती हैं।टाइम मैगजीन की लिस्ट में अभिनेता आयुष्मान खुराना, भारतीय मूल की अमेरिकी नेता कमला हैरिस को भी शामिल किया गया है। इसके अलावा मैगजीन की सूची में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, जो बाइडेन, एंजेला मर्केल, और नैन्सी पॉलोसी जैसे बड़े-बड़े नेताओं को शामिल किया है.बता दें कि शाहीनबाग में नागरिकता कानून को वापस लेने की मांग को लेकर 101 दिनों तक धरना प्रदर्शन चला था. कोरोना संकट के मद्देनजर प्रदर्शन बंद कर दिया गया था। इसी साल फरवरी में लगातार जारी प्रदर्शन को देखते हुए गृह मंत्री अमित शाह के न्योते पर प्रदर्शनकारी शाह से मिलने जा रहे थे.दरअसल दो दिन पहले एक टीवी कार्यक्रम में गृह मंत्री ने उनको बातचीत करने का न्योता दिया था. इस पर प्रदर्शनकारी बातचीत को तैयार हो गए थे. प्रदर्शनकारी गृह मंत्री शाह के घर मार्च निकालते हुए जा रहे थे। इस मार्च को पुलिस से इजाजत नहीं मिली. पुलिस से बात करने के लिए प्रदर्शनकारियों में शामिल दादियां पहुंची थीं. वे पुलिस की बात मानकर वापस लौट गईं।

![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
