City News Uttar Pradesh
मेडिकल कालेज में हुई मौत को परिजन बना रहे साजिशन लाभ का हथियार ? देखिये खुलासा !
उत्तर प्रदेश

मेडिकल कालेज में हुई मौत को परिजन बना रहे साजिशन लाभ का हथियार ? देखिये खुलासा !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मेडिकल कालेज में कथित हादसे में प्रसूता की मौत को लालची परिजन हत्या का रूप देने का क्यों कुत्सित प्रयास कर रहे हैं यह इन दिनों खासा चर्चा का विषय बन गया हैं ? जो गहन जांच का विषय भी है।

मेडिकल कालेज में हुई मौत को परिजन बना रहे साजिशन लाभ का हथियार ? देखिये खुलासा !विचारणीय पहलू यह है कि “मृतका के परिजनों नें किसके बहकावे में आकर गंभीर धाराओं में मेडिकल कालेज के प्राचार्य सुनील कौशिक एवं अन्य आठ स्वास्थ विभाग के लोगों को फंसाने के लिये कूटरचित ढंग से तहरीर दी ? किसने इन निर्दोषों को गलत फंसाकर ब्लेकमेलिंग करने का सब्ज बाग दिखाया !”

मेडिकल कालेज के प्राचार्य कौशिक हैं लाचार : चिकित्सीय व्यवस्था है बेहालजन चर्चा में यह तथ्य जिस प्रकार उमड़ -घुमड़ रहे हैं, “यदि यह सच के आईनें में हैं तो यह अति गंभीर अपराध है, पुलिस विवेचना में इन तथ्यों को भी जांच का महत्वपूर्ण बिंदु बनाना” चाहिये। इससे कुछ न कुछ तो रहस्य से पर्दा अवश्य उठ सकता है।

मेडिकल कॉलेज में गजब हो गया : गायब हुई महिला मरीज की कैंपस में मिली लाश

जैसा कि विदित है कि मेडिकल कालेज में तीन नवंबर को कोतवाली क्षेत्र के अनथुवा गांव की महिला को प्रसव के लिये भर्ती कराया गया था। प्रसव के बाद वह लापता हुई थी, बाद में मेडिकल कालेज परिसर में झाड़ियों में लाश मिली। प्रथम दृष्टया मामला हादसा रहा।

मेडिकल कॉलेज में गजब हो गया : गायब हुई महिला मरीज की कैंपस में मिली लाश

क्योंकि सारे चांस यही दर्शाते रहे कि छत से गिर जानें से यह हादसा हुआ। “यह भी चर्चा है कि मृतका अपने परिवारीजनों से उत्तपीड़न का शिकार” थी? इसके चलते “उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं” थी ? अब परिवारी जन इस हादसे से अपना “आर्थिक स्वार्थ सिद्ध” करना चाहते हैं।

मेडिकल कालेज के आठ डाक्टरों का हुआ तबादला, बारह नए डाक्टरों अभी नहीं लिया चार्ज

“यहां यह भी स्पष्ट करना जरूरी हैं कि ड्यूटी में कुछ स्वास्थ कर्मियों की लापरवाही जांच में मिली तो विभाग से बर्खास्तगी की कार्यवाई” भी की गई थी, बावजूद इसके मृतका के परिजनों की तहरीर के आधार पर संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत हो गया। इसके बाद से “परिजनों नें आर्थिक लाभ के लिये कूटरचित ढंग से कराई गई एफआईआर को हथियार” बना लिया है ?

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा के काली देवी मंदिर का अद्भुत इतिहास : भक्तों की कामना पूर्ण करती हैं मां

City News Uttar Pradesh

बांदा में अवैध खनन एवं परिवहन: नोटों की कड़क गड्डियों नें अफसरों को बनाया सूरदास ?

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग रह गए हैरान : कक्षा तीन के बच्चें नहीं लिख पाए अपना नाम …

City News Uttar Pradesh

सांसद कृष्णा की ‘परछाई’ पर भारी पड़ रहा ‘साया’ ? प्रतिनिधि पुरुषोत्तम बना ‘सियासी शकुनी’ !

City News Uttar Pradesh Desk

Banda : डेढ़ साल पूर्व गायब लड़की मां बन पहुंची कोतवाली, पुलिस को हुई हैरानी !

City News Uttar Pradesh

विश्व हिंदू महासंघ गौरक्षा ने किया ‘बड़ा ऐलान’ : आरोपी बताने पर 51 हजार का ‘इनाम’ घोषित

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़