
- विनोद मिश्रा
महोबा। स्वतंत्रता दिवस पर महोबा के कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण और वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जल शक्ति मंत्री रामकेश निषाद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। मंत्री रामकेश निषाद ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया और तिरंगे को सलामी दी।

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा की यह राष्ट्रीय पर्व हमें उन महान क्रांतिकारियों का स्मरण कराता है, जिन्होंने भारत माता को पराधीनता की बेड़ियों से मुक्त कराने हेतु अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया।

मातृभूमि के इन वीर सपूतों के अदम्य साहस, अटूट संकल्प एवं अविस्मरणीय बलिदान के फलस्वरूप ही आज हमारा स्वतंत्र भारत विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर है।

राज्य मंत्री निषाद नें कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व एवं दूरदर्शी मार्गदर्शन में हमारी सरकार स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सपनों के अनुरूप ‘विकसित भारत 2047, विकसित उत्तर प्रदेश के महत्वाकांक्षी लक्ष्य को साकार करने हेतु पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें सरस्वती विद्या मंदिर में भी ध्वजारोहण कर छात्रों को संबोधित एवं वृक्षारोपण किया।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)

![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
