23.8 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
दिव्यांगों का 'भरत तिवारी एनकाउंटर' पर 'हल्ला बोल': न्याय' नहीं तो 'बिहार कूच'
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

दिव्यांगों का ‘भरत तिवारी एनकाउंटर’ पर ‘हल्ला बोल’: न्याय’ नहीं तो ‘बिहार कूच’

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। बिहार के भोजपुर में समाजसेवी भरत तिवारी की मौत को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर आक्रोश का केंद्र बन गया। करीब आधा सैकड़ा दिव्यांगजन एकजुट होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की तथा चेतावनी दी कि यदि पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला तो देशभर के दिव्यांग संगठनों के साथ बिहार कूच कर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

दिव्यांगों का 'भरत तिवारी एनकाउंटर' पर 'हल्ला बोल': न्याय' नहीं तो 'बिहार कूच'प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि भरत तिवारी की मौत की निष्पक्ष जांच होना आवश्यक है और पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने लाई जानी चाहिए। उनका कहना था कि यदि दोषी पाए जाने वालों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो यह मामला राष्ट्रीय स्तर पर उठाया जाएगा। कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन के दौरान न्याय की मांग को लेकर नारे गूंजते रहे। दिव्यांगजनों ने कहा कि वे किसी राजनीतिक उद्देश्य से नहीं, बल्कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए एकजुट हुए हैं।

दिव्यांगों का 'भरत तिवारी एनकाउंटर' पर 'हल्ला बोल': न्याय' नहीं तो 'बिहार कूच'उन्होंने राष्ट्रपति से प्रकरण की सीबीआई अथवा किसी स्वतंत्र उच्च स्तरीय एजेंसी से जांच कराने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि उनकी मांगों की अनदेखी हुई तो आंदोलन को पूरे देश में विस्तार दिया जाएगा। उनका दावा है कि विभिन्न राज्यों के दिव्यांग संगठन भी इस मुद्दे पर एकजुट होने को तैयार हैं।

दिव्यांगों का 'भरत तिवारी एनकाउंटर' पर 'हल्ला बोल': न्याय' नहीं तो 'बिहार कूच'ज्ञापन में मांग की गई कि मामले की पारदर्शी जांच कर वास्तविक तथ्यों को सार्वजनिक किया जाए तथा जांच में जो भी दोषी पाए जाएं, उनके विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। प्रदर्शन के बाद ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा गया, जिसे राष्ट्रपति के पास भेजने का अनुरोध किया गया।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

स्वच्छता पर करोड़ों खर्च: फिर भी गांवों में कूड़े की सरकार, अफसरों की शह पर खेल !

City News Uttar Pradesh

मौलाना नजीब-हबीब नें ‘यूपी का पता’ छिपाकर ‘एमपी’ में खरीदी जमीनें ? राजस्व अभिलेख बना ‘सबूत’ !

City News Uttar Pradesh Desk

ठंड के खौफनाक कहर से कांप रहा बांदा : धूप भी हो रही बेअसर

रामायण मेला दूसरा दिन: रामकथा और भजनों से भक्तिमय हुआ वातावरण

City News Uttar Pradesh

प्रमुख सचिव नमामि गंगे: समीक्षा में अधिकारियों पर जमकर बरसे

बिजली विभाग बना ‘सिस्टम किलर’: मंडल बना ‘अंधेरे’ का गढ़, अफसर दे रहे सिर्फ ‘लालीपॉप’

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़