23.4 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
परिवहन विभाग का चला हंटर: सरकारी विभागों के निजी वाहन हुए बेनकाब
उत्तर प्रदेश

परिवहन विभाग का चला हंटर: सरकारी विभागों के निजी वाहन हुए बेनकाब

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिले में शासन के आदेशों और नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही थीं लेकिन अब परिवहन विभाग ने कमर कस ली है। शुक्रवार को चलाए गए विशेष अभियान में एक सरकारी अधिकारी द्वारा निजी वाहन के व्यावसायिक उपयोग की पोल खुल गई। यह वाहन ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता के अधीन बताया गया, लेकिन न तो टैक्स जमा था, न फिटनेस, न परमिट ! कालू कुआं मंडी चौकी में जब परिवहन विभाग की टीम ने वाहन की जांच की, तो चालक के जवाब ने अधिकारियों को चौंका दिया। मामला स्पष्ट था सरकारी काम में इस्तेमाल हो रहा वाहन पूरी तरह अवैध था।

परिवहन विभाग का चला हंटर: सरकारी विभागों के निजी वाहन हुए बेनकाब

परिवहन विभाग के आरटीओ शंकर सिंह ने स्पष्ट किया कि यह सिर्फ शुरुआत है। अब जिले भर में चल रहे ऐसे मानक विहीन वाहनों पर लगातार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले में बड़ी संख्या में ऐसे वाहन विभागीय अधिकारियों द्वारा प्राइवेट रजिस्ट्रेशन पर चलवाए जा रहे हैं, जिससे सरकार को भारी राजस्व नुकसान हो रहा है। शासन भले ही पारदर्शी प्रणाली की बात कर रहा हो, लेकिन हकीकत ये है कि कई सरकारी विभाग प्राइवेट गाड़ियों से सरकारी कार्य करवा रहे हैं, बिना टैक्स दिए, बिना फिटनेस और परमिट के! यह सीधे तौर पर न केवल राजस्व चोरी है, बल्कि जनता की आंखों में धूल झोंकने जैसा अपराध है। आरटीओ शंकर सिंह ने सभी विभागाध्यक्षों को चेतावनी देते हुए कहा है कि परिवहन विभाग द्वारा भेजे गए पत्रों को गंभीरता से लिया जाए। यदि फिर भी अनाधिकृत वाहन चलते पाए गए, तो उन्हें सीज कर दिया जाएगा और भारी भरकम जुर्माना ठोका जाएगा। बांदा जिले में अब ये साफ हो गया है कि परिवहन विभाग राजस्व चोरी और अवैध संचालन के खिलाफ कोई नरमी नहीं बरतेगा।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

धर्म नगरी चित्रकूट में ‘देवांगना घाटी’ में बसेगा नया शहर ‘देव नगर’।

City News Uttar Pradesh

विधवा महिला का देवर ने थामा हाथ : कोतवाली परिसर में बने मंदिर में हुई शादी

आधी रात सड़क पर उतरे एडीएम, 11 ओवरलोड मौरंग लदे वाहनों का किया चालान

City News Uttar Pradesh

रिश्वत लेते पकड़ा गया बिजली विभाग का जेई: एंटी करप्शन टीम ने दर्ज कराई रिपोर्ट

पीएम आवास योजना भ्रष्टाचार के मकड़ जाल में: परेशान गरीबों नें डीएम से लगाई गोहार

अमन त्रिपाठी हत्याकांड : युवाओं ने निकाला कैंडल मार्च, सीबीआई जांच की उठाई मांग …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़