28.2 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
महोबा : घर के बाहर बैठे पड़ोसियों से युवक बोला, अपने पेट मा चाकू मार कै मर जाहैं और फिर खुद को मार ली चाकू, हुई मौत
उत्तर प्रदेश

महोबा : घर के बाहर बैठे पड़ोसियों से युवक बोला, अपने पेट मा चाकू मार कै मर जाहैं और फिर खुद को मार ली चाकू, हुई मौत

 

महोबा। महोबकंठ थाना क्षेत्र के तेली पहाड़ी गांव में नशे की हालत में युवक ने खुद को चाकू मार ली। बताया जाता है युवक नशे में था और कुछ देर पहले ही उसका घर में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। आनन-फानन में स्वजन उसे अस्पताल ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
महोबकंठ थाना क्षेत्र के तेली पहाड़ी गांव में युवक नागराज घर में आते ही नशे की हालत में अपनी मां और फिर पत्नी से झगड़ गया। बताया जाता है कि युवक अकसर नशा करके झगड़ा करता था। झगड़ा करने के आधे घंटे बाद युवक घर के बाहर निकल आया।

महोबा : घर के बाहर बैठे पड़ोसियों से युवक बोला, अपने पेट मा चाकू मार कै मर जाहैं और फिर खुद को मार ली चाकू, हुई मौत
Mahoba: The young man said to the neighbors sitting outside the house, why do you die by stabbing yourself in your stomach and then killing yourself with a knife, died

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक हाथ में चाकू लेकर निकला था। वह गुस्से में लग रहा था। उसने बाहर बैठे पड़ोसियों से बोला अपने पेट मा चाकू मार कै मर जाहैं और इतनी कहते ही स्वयं को पेट में चाकू मार ली। युवक की चीख सुन कर पत्नी और मां घर से बाहर की ओर भागीं। युवक को खून से लथपथ देख कोहरा मच गया। आनन-फानन में पड़ोसियों की मदद से उसे खून से लथपथ अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि युवक के पिता अहमदाबाद में मजदूरी करते हैं। युवक के नशे के लती होने की बात सामने आयी है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पूर्व विधायक दलजीत सिंह भाजपा में शामिल : जिले की सियासत गर्म

City News Uttar Pradesh

जज्बा तेरा जज्बा: बिना किसी उपकरण, बिजली के गांव में बना दिया कोल्ड स्टोरेज

City News Uttar Pradesh

अब तुझे ठोकना है, बच सके तो बच ले : मुख्तार की मौत के बाद बांदा जेल अधीक्षक को जान से मारने की धमकी

सपा का हल्ला बोल: मतदाता सूची ‘घोटाले’ का फोड़ा बम, कहा- लोकतंत्र पर कुठाराघात

प्रशासन बेखबर: बिजली विभाग की लापरवाही से गांव में हाहाकार !

City News Uttar Pradesh

अपर एसपी मिश्रा सहित दो पुलिस क्षेत्राधिकारी स्थानांतरित

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़