City News Uttar Pradesh
सड़क हादसा: बाइक को बचाने में बस पेड़ से टकराई, 14 घायल, 5 की हालत गंभीर
उत्तर प्रदेश

सड़क हादसा: बाइक को बचाने में बस पेड़ से टकराई, 14 घायल, 5 की हालत गंभीर

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले के बबेरू कस्बे में शुक्रवार की सुबह एक प्राइवेट बस दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। यह हादसा लखनऊ पब्लिक स्कूल के पास उस वक्त हुआ जब बस के सामने एक तेज रफ्तार बाइक आ गई। बाइक सवार को बचाने के प्रयास में बस चालक ने अचानक स्टीयरिंग घुमा दिया, जिससे बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।

सड़क हादसा: बाइक को बचाने में बस पेड़ से टकराई, 14 घायल, 5 की हालत गंभीर

हादसे के समय बस में करीब दो दर्जन यात्री सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें बैठी सवारियों में 14 यात्री घायल हो गए। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू में भर्ती कराया गया।

सड़क हादसा: बाइक को बचाने में बस पेड़ से टकराई, 14 घायल, 5 की हालत गंभीर

हालत गंभीर होने के कारण 5 घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। डॉक्टरों के अनुसार घायलों में कुछ की हालत चिंताजनक बनी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस और बाइक सवार के संबंध में जांच शुरू कर दी है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

उप मुख्य मंत्री नें अधिवक्ताओं के कर्तव्यों को सराहा

नए तेवर और नए कलेवर में नजर आएगी प्रसपा : शिवपाल सिंह यादव ने किया पुनर्गठन, 9 प्रकोष्‍ठों के प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें बताया की सदर विधान सभा की सड़कें दमकेगी और चमकेगी

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना: कहा- भाजपा ने कर दिया यूपी पुलिस का राजनीतिकरण

City News Uttar Pradesh

चेकिंग नहीं, वसूली हो रही: बांदा-नरैनी रोड पर ‘यातायात पुलिस’ की खुलेआम उगाही ! ट्रक मालिक परेशान !

City News Uttar Pradesh Desk

प्रकाश के जन संपर्क का अनोखा प्रवाह : छलका जनता के “प्रेम का पैमाना”

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़