26.2 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
तिंदवारी विधान सभा में भाजपा रही "गुनगुनाय" ! "तेरी याद आ रही है, सबको सता रही है" !
उत्तर प्रदेश

तिंदवारी विधान सभा में भाजपा रही “गुनगुनाय” ! “तेरी याद आ रही है, सबको सता रही है” !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। तिंदवारी विधान सभा क्षेत्र में भाजपा की “चुनावी नईया” देख संगठन में चिंता के घोर बादल छाये हैं। पूर्व विधायक दलजीत सिंह इस चुनावी विपत्ति की घड़ी में उनको यह गीत गुन गुनाने के लिये मजबूर सा कर दिया है “तेरी याद आ रही है,मझधार में फंसे हैं नांव डगमगा रही है”।

तिंदवारी विधान सभा में भाजपा रही "गुनगुनाय" ! "तेरी याद आ रही है, सबको सता रही है" !
In Tindwari Vidhan Sabha, the BJP remained “Hungunai”! “Missing you, is troubling everyone”!

दरअसल पूर्व विधायक दलजीत सिंह का भाजपा में शामिल होने पर उनका टिकट पक्का माना जा रहा था। लेकिन टिकट हासिल करने में उस समय भाजपा जिलाध्यक्ष रहे रामकेश निषाद टिकट ले आये, पर चुनावी रणभूमि में बसपा प्रत्याशी जयराम सिंह भाजपा ही नहीं सपा को भी टिकने नहीं दे रहे ? उनकी लोकप्रिता तो इस समर में ऐसा प्रतीत होती है की उनकी प्रचार और जन विकास के शंखनाद से विपक्षी प्रत्याशी थर्राये से हुये हैं !

तिंदवारी विधान सभा में भाजपा रही "गुनगुनाय" ! "तेरी याद आ रही है, सबको सता रही है" !
In Tindwari Vidhan Sabha, the BJP remained “Hungunai”! “Missing you, is troubling everyone”!

उनकी प्रेम भरी जनता के प्रति बौछार विपक्षियों के लिये “हाहाकार” सी प्रतीत महसूस होती है। यह हम नहीं कह रहे तिंदवारी क्षेत्र के माहौल के “मंथन” से यह हवा के झोंके आ रहे हैं, जो बसपा को सुखदाई और विपक्ष को “बैरिन हवा” का एहसास करा रहें है।

तिंदवारी विधान सभा में भाजपा रही "गुनगुनाय" ! "तेरी याद आ रही है, सबको सता रही है" !
In Tindwari Vidhan Sabha, the BJP remained “Hungunai”! “Missing you, is troubling everyone”!

राजनीतिक समीक्षक कहते हैं की पूर्व विधायक दलजीत के इस क्षेत्र में अपना बड़ा व्यक्तिगत जनाधार है, फिर भाजपा आला कमान उन्हें टिकट देनें में कैसे चूक कर गया ,यह गणित समझ के परे सी है।

तिंदवारी विधान सभा में भाजपा रही "गुनगुनाय" ! "तेरी याद आ रही है, सबको सता रही है" !
In Tindwari Vidhan Sabha, the BJP remained “Hungunai”! “Missing you, is troubling everyone”!

भाजपा प्रत्याशी हालांकि जीत का सेहरा पहनने को बेकरार है, लेकिन पार्टी के देव तुल्य कार्यकर्ता भी “दिल से प्रचार” में दूर दिखते हैं ? ऐसे हालातों में जनबली जयराम से मुकाबले वाले “पहलवान” प्रचार के अंतिम सप्ताह में “हांफते” से दिखने लगे है ? “रब्बा खैर करे”!

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश का ‘जनसंपर्क’ बना मिशाल: ग्रामीणों से संवाद और ‘तत्काल समाधान’

City News Uttar Pradesh

बेटी की शादी का कर्ज और फसल बर्बादी से टूटा किसान: खेत में पेड़ से लटककर दी जान

City News Uttar Pradesh

Banda : डीएम आनंद सिंह ने अधिकारियों को पंचायत चुनाव का पढ़ाया पाठ …

दूल्हे के लड़खड़ाए कदम तो दूल्हन ने किया शादी से इन्कार, दूल्हें के नशे में होने की चर्चा

City News Uttar Pradesh

बेसिक शिक्षा गर्दिशों कें दौर में: डीएम दुर्गा शक्ति नें मांगा स्पष्टीकरण

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत बोले रेत में दफन हुई मटौंध क्षेत्र की प्यास’:पानी को तरस रही ‘जनता’ !

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़