24.6 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
मौत की मेडिसिन : बेची जा रही थी नकली दवाएं, जांच में 39 सैंपल हुए फेल, लाइसेंस निरस्त
उत्तर प्रदेश

मौत की मेडिसिन : बेची जा रही थी नकली दवाएं, जांच में 39 सैंपल हुए फेल, विक्रेताओं के लाइसेंस निरस्त

  • ब्यूरो रिपोर्ट

आगरा। नकली दवाओं के खेल का बड़ा खुलासा हुआ है। आगरा के दवा विक्रेताओं से लिए गए दवाओं के सैंपल जांच के लिए जब लैब भेजे गए तो लैब रिपोर्ट में सैंपल फेल हो गए। जो दवाएं लोगों के स्वास्थ्य को बेहतर करने के लिए दी जाती हैं आखिरकार वही दवाएं बाजार में नकली मिल रही है तो ऐसे में कैसे लोगों का स्वास्थ्य बेहतर हो पाएगा। आगरा ड्रग विभाग के द्वारा लिए गए 39 सैंपल जब जांच को लैब भेजे गए और लैब में दवाओं के सैंपल की जांच की गई तो सैंपल फेल हो गए , तब जाकर यह नकली दवाओं के बाजार का सच सामने आया।

मौत की मेडिसिन : बेची जा रही थी नकली दवाएं, जांच में 39 सैंपल हुए फेल, लाइसेंस निरस्त
Medicine of death: Fake medicines were being sold, 39 samples failed in testing, license cancelled.

असिस्टेंट ड्रग कमिश्नर अतुल उपाध्याय ने बताया कि पिछले साल अप्रैल से लेकर मार्च 2024 तक लगभग 275 विभिन्न दवाओं के नमूने ड्रग विभाग की ओर से लिए गए थे। इन्हें जांच के लिए लखनऊ स्थित सरकारी लैब में भेजा गया. रिपोर्ट में 39 सैंपल नकली और निम्न गुणवत्ता के पाए गए हैं। इन नकली दवाओं में एंटीबायोटिक टैबलेट, दर्द निवारक टैबलेट, गैस के कैप्सूल , खांसी के सिरप आदि शामिल हैं।

मौत की मेडिसिन : बेची जा रही थी नकली दवाएं, जांच में 39 सैंपल हुए फेल, लाइसेंस निरस्त
Medicine of death: Fake medicines were being sold, 39 samples failed in testing, license cancelled.

– नामी कंपनियों के नाम से नकली दवाइयां बनाईं

दवा तस्करों ने प्योर एंड क्योर हैल्थ केयर, हिमालया मेडिटेक, अल्फा प्रोडक्ट, केडला हेल्थकेयर, एकम्स, स्माइलेक्स हेल्थकेयर, वीके लाइफ साइंसेज, अबॉर्ट हेल्थकेयर, रैक्क्सत्यूस, विंग्स सहित कई नामी कंपनियों के नाम से नकली दवाइयां बनाईं। अभी तक 12 से अधिक फर्म और कंपनियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए हैं। आगरा में साल 2023 में जुलाई और सितंबर में ड्रग विभाग ने छापा मारा था। तीन फैक्ट्रियों से करोड़ों रुपए की नकली दवाएं बरामद की थीं। इन फैक्ट्रियों में अधिकतर नकली कफ सिरप और दर्द निवारक दवाइयां बनाई जाती थीं। अधिकारियों ने फैंसी ड्रिल, वैलीटैक्स, कोडी स्टार, कफ केयर, कोरेक्स, अल्जोसेल, अप्रसेफ के नाम से नकली दवाइयां बरामद की थीं. इनमें अभी तक कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। जांच चल रही है। ड्रग विभाग ने दवा बिक्री में अनियमितताओं के चलते पूरे वित्तीय वर्ष में 45 से अधिक दवा विक्रेताओं के लाइसेंस भी रद्द किए हैं।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बड़ा हादसा : झांसी-मीरजापुर हाईवे पर तेज रफ़्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन की दर्दनाक मौत, मरने वाले थे दो सगे भाई

यूपी विधानसभा चुनाव 2022: अखिलेश के घर पहुंचे जयंत चौधरी, सपा अध्यक्ष ने ट्वीट कर लिखा, “विकास पर हुई चर्चा”

यूपी के मंत्रियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नसीहत : मर्यादा में रहें और विवादित बयान बाजी न करें मंत्री

City News Uttar Pradesh

हत्या या आत्महत्या: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, पुलिस हर एंगल पर कर रही जांच

City News Uttar Pradesh

लोकसभा चुनाव : कांग्रेस ने यूपी में नौ उम्मीदवारों के नाम की घोषणा, वाराणसी में पीएम मोदी को टक्कर देंगे अजय राय

जल शक्ति मंत्री रामकेश बोले: सरकार महात्मा गांधी के सपनों को कर रही साकार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़