City News Uttar Pradesh
चोरी का खुलासा न होने पर किन्नरों का थाने में हंगामा: पुलिस पर मिली भगत का लगाया आरोप
उत्तर प्रदेश

चोरी का खुलासा न होने पर किन्नरों का थाने में हंगामा: पुलिस पर मिली भगत का लगाया आरोप

  • विनोद मिश्रा

हमीरपुर। जिले में बीते 18 अप्रैल को किन्नरों के घर हुई चोरी का खुलासा अब तक न होने से नाराज किन्नरों ने थाने में जमकर थाना प्रभारी के सामने हंगामा काटा। पुलिस पर आरोपियों से मिली भगत का आरोप लगाते हुए 22 मई तक आश्वासन के बाद भी अब तक खुलासा न किए जाने का आरोप लगाया। साथ ही एक करोड़ की चाेरी को डेढ़ लाख रुपये में दर्ज करने का भी आरोप लगाया। कस्बा निवासी किन्नरों के घर में बीते 18 अप्रैल को चोरी हुई थी। किन्नर संगीता की तहरीर पर स्थानीय पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ डेढ़ लाख रुपये के सामान की चोरी का मुकदमा दर्ज किया।

चोरी का खुलासा न होने पर किन्नरों का थाने में हंगामा: पुलिस पर मिली भगत का लगाया आरोप
Eunuchs create ruckus in police station due to theft not being disclosed: Police accused of collusion

थाना प्रभारी राकेश सरोज ने 22 मई तक खुलासे का आश्वासन दिया, जो पूरा नहीं हो सका। इस पर आक्रोशित किन्नर बुधवार को थाने पहुंचे और इंस्पेक्टर के सामने हंगामा किया। साथ ही जल्द न्याय न मिलने पर उच्चाधिकारियों के समक्ष पेश होने की चेतावनी दी। किन्नरों ने पुलिस पर आरोपियों से साठगांठ करने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि करीब एक करोड़ की चोरी हुई थी। पुलिस ने इसे मात्र डेढ़ लाख रुपये की दर्ज की। कहा कि कुछ आरोपी पकड़े गए थे। जिन्हें छोड़ दिया गया। मामले में सीओ मौदहा श्रीयष त्रिपाठी ने बताया कि जल्द खुलासा होगा। चुनाव के चलते इस पर काम करने में देरी हुई है। आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चक्रवाती तूफान से ‘तबाह’ हुए किसान : बोले- ‘रहम करो सरकार, बर्बाद हो गए हम’

City News Uttar Pradesh

अशोक सिंह गौर और ओम नारायण बोले: सपा जिलाध्यक्ष नहीं, विधानसभा चुनाव लड़ना ‘लक्ष्य’

City News Uttar Pradesh

पंचायत अध्यक्ष सुनील पार्टी विरोधी घेरे में ? लोकसभा चुनाव में किया था भीतरघात ?

City News Uttar Pradesh

पूर्व सांसद भैरो प्रसाद ने उठाई आवाज़: कहा-चित्रकूट में मौत का सफर, जिम्मेदार ‘नींद में गाफिल’ !

City News Uttar Pradesh

Banda : यूपी के डान मुख्तार की खैरियत जानने वालों से जेल प्रशासन परेशान ! …

शहर में गंदगी देख डीएम दीपा नें लगाई फटकार : डेंगू प्रभावित इलाके का मौके पर देखा नजारा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़