29 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
ईरानी गैंग से पुलिस मुठभेड़ : खाकी पहनकर लूटने वाले दो लुटेरे गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

ईरानी गैंग से पुलिस मुठभेड़ : खाकी पहनकर लूटने वाले दो लुटेरे गिरफ्तार

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। खाकी वर्दी का नकाब पहनकर लूट और टप्पेबाजी की वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर ईरानी गैंग पर आखिरकार पुलिस ने शिकंजा कस दिया। रविवार सुबह मटौंध थाना क्षेत्र में एसओजी और पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई में हुई मुठभेड़ के बाद गैंग के दो खूंखार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों के पैर में गोली लगने से वे घायल हुए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ईरानी गैंग से पुलिस मुठभेड़ : खाकी पहनकर लूटने वाले दो लुटेरे गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के निवासी सलमान और फिरोज के रूप में हुई है। इनके कब्जे से पुलिस ने सोने-चांदी के आभूषण, दो तमंचे, फर्जी पुलिस आईडी कार्ड और फर्जी नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस का दावा है कि ये दोनों लुटेरे उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान सहित कई राज्यों में लूट, चोरी और टप्पेबाजी की वारदातों को अंजाम देते थे।

ईरानी गैंग से पुलिस मुठभेड़ : खाकी पहनकर लूटने वाले दो लुटेरे गिरफ्तार

शुक्रवार को शहर की सड़कों पर खाकी पहनकर निकले इन लुटेरों ने उस समय सनसनी मचा दी थी, जब ई-रिक्शा से कार्यालय जा रही महिला को फर्जी पुलिस आईडी कार्ड दिखाकर उसके सोने-चांदी के जेवर लूट लिए थे। घटना के बाद एसपी पलाश बंसल ने विशेष टीमों का गठन कर बदमाशों को पकड़ने का आदेश दिया था। रविवार सुबह मटौंध थाना क्षेत्र के गोयरामुगली गांव के पास पुलिस ने घेराबंदी की। जैसे ही सलमान और फिरोज को घेरा गया, उन्होंने बचने के लिए पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस अधीक्षक पलाश की तबादला एक्सप्रेस से गूंजा: वाह और आह

जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उनके पैरों में लगी और दोनों वहीं गिर पड़े। मौके पर ही उन्हें गिरफ्तार कर जिला अस्पताल भेजा गया। एसपी पलाश बंसल ने बताया कि ईरानी गैंग के इन दोनों शातिरों का नाम बांदा जिले में हाल की चार घटनाओं में सामने आया है। जांच में यह भी सामने आया है कि यह गिरोह अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय था और कई राज्यों की पुलिस को लंबे समय से इनकी तलाश थी।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा खुशखबरी : सप्ताह में अब चार दिन चलेगी अंबेडकरनगर एक्सप्रेस …

City News Uttar Pradesh

महबूब मतदाताओं का बढ़े रुझान: कारवां निकाल जगाया अरमान

अन्ना जानवर : किसान परेशान दी आंदोलन की चेतावनी …

City News Uttar Pradesh

News : दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या, 50 की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, फैली सनसनी 

डीएम अनुराग ने किन्नरों से दुवा मांगी ! पूर्व सैनिक बोले चिठ्ठी आई है !

City News Uttar Pradesh

सीएम योगी का बड़ा ऐलान : यूपी में 100 दिन के अंदर 10 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी देने का लक्ष्य, वरिष्ठ अफसरों को दिया निर्देश

ब्रेकिंग न्यूज़